बेगूसराय : ठेकेदार बमबम सिंह हत्याकांड का खुलासा, शुभम गिरफ्तार

Local news बिहार बेगूसराय

बेगूसराय/विनोद कर्ण। पुलिस ने 4 दिसंबर 2021को दिनदहाड़े शहर के महिला कॉलेज के समीप ठेकेदार बमबम सिंह हत्याकांड मामले का खुलासा करते हुए अपराधी शुभम कुमार उर्फ खखरा को गिरफ्तार किया है।

एसपी योगेन्द्र कुमार ने अपने कार्यालय कक्ष में आज पत्रकारों को बताया कि बीते 4 दिसंबर को नगर थाना के महिला कॉलेज के सामने मुफस्सिल थाना के बासुदेवपुर गांव निवासी ठेकेदार बमबम कुमार की गोली मारकर हत्या दिनदहाड़े की गई थी। इस मामले में मटिहानी थाना के सिंहमा गांव से शुभम कुमार को गिरफ्तार किया गया है।

एसपी योगेंद्र कुमार के अनुसार शुभम कुमार इस हत्याकांड में शामिल था। उन्होंने बताया कि इस हत्याकांड को प्रेम प्रसंग में अंजाम दिया गया था। शुभम कुमार पर हत्या लूट रंगदारी के 6 मामले दर्ज हैं और यह कुख्यात सुपारी किलर का भी काम करता है। इसने बलिया थाना क्षेत्र में रियालंस टावर के समान से भरा पिकअप लूट, मोटरसाइकिल लूट समेत 6 घटना को अंजाम दिया था। पुलिस गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध चार्जशीट दाखिल करेगी।

यह भी पढ़ें…

उन्होंने बताया कि इसके गिरफ्तारी से इलाके में लूट की घटनाओं में कमी आएगी। इस छापामारी टीम का नेतृत्व एसडीपीओ अमित कुमार कर रहे थे जबकि टाउन थाना अध्यक्ष रामनिवास, मटिहानी थाना अध्यक्ष विवेक भारती, रतनपुर ओपी अध्यक्ष परशुराम सिंह एवं विशेष बल की टीम छापामारी में शामिल थी।