बिहार के हाजीपुर में शादी समारोह में दो पक्षों में हुई रोड़ा बाजी, कई घायल

Local news ट्रेंडिंग पूर्वी चंपारण बिहार

हाजीपुर/बीपी प्रतिनिधि। बिहार के हाजीपुर के महनार के स्टेशन रोड में बारात में दरवाजा बंद करने के दौरान जमकर रोड़ेबाजी हुई। घटना में कई लोग घायल हो गए। एक शादी में शामिल होने आए बरातियों और शरातीयों ने ग्रामीणों पर पत्थर चलाए तो ग्राणीणों ने भी जवाब दिया।
महनार नगर के स्टेशन रोड की देर रात को बाराती में दरवाजा बंद करने को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद दो पक्षों में जमकर पत्थर चल गए। घटना में कई लोग घायल हो गए। इस घटना में घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हालांकि घटना की सूचना पंहुची महनार थाने की पुलिस ने मामला शांत कराया। ग्रामीणों ने बताया कि दरवाजा बंद करने के विवाद में अचानक वर-वधु दोनों पक्षों से एकाएक पत्थर चलने लगे। उग्र बाराती एवं शरातीयो ने स्थानीय ग्रामीण के साथ मारपीट भी की।
आरोप है शादी में शामिल होने आए लोगों ने घरों में घुसकर मारपीट की। इसके विरोध स्वरूप ग्रामीणों ने भी पत्थरबाजी चालू कर दी। इस भिड़ंत में कई लोग घायल हुए हैं। कुछ को इलाज के लिए अस्पताल की मदद लेनी पड़ी। कुछ अभी भी अस्पताल में हैं।

यह भी पढ़ें…