चंपारण : एनडीए घटक दलों के अल्पसंख्यक मोर्चा की हुई बैठक

मोतिहारी

मोतिहारी/ राजन द्विवेदी। आज एनडीए के घटक दलों के अल्पसंख्यक मोर्चे की बैठक संसदीय कार्यालय गाँधी कॉम्प्लेक्स में हुई। जिसकी अध्यक्षता भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष अब्दुल कलाम ने की। बैठक में चुनाव को लेकर चर्चा की गई। जिसमें केंद्र की नरेंद्र मोदी एवं बिहार की नीतीश सरकार द्वारा अल्पसंख्यक समुदाय के लिए किए गए कार्यों पर विस्तार से चर्चा हुई। साथ ही पूर्वी चम्पराण में हुए विकास कार्यों पर बात हुई।

जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सैयद रेहान हाशमी ने कहा कि राधा मोहन सिंह के 55 वर्षों के राजनीतिक जीवन में कभी हिन्दू-मुस्लिम का भेदभाव नहीं रहा। सभी समुदाय को साथ लेकर चले। कभी अपराधियों को संरक्षण देने का काम नहीं किया। उनके चलते ही यहाँ की समाज गंगा-जमुनी तहजीब बची हुई है।

उपस्थित लोगों ने एक स्वर में एनडीए के प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने और करवाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता ज्ञापित की। बैठक में एनडीए के अल्पसंख्यक मोर्चा की विधानसभा में कमिटी बनाई गई। उपस्थित नेताओं ने पूर्वी चंपारण लोकसभा सीट चार लाख से अधिक मतों से जीतने के लक्ष्य पर पूरी गर्मजोशी से अपनी बात कही।

बैठक में सांसद पूर्व केंद्रीय कॄषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश अस्थाना, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा राजेन्द्र गुप्ता, जदयू नेता कैप्टन अब्दुल हमीद, प्रदेश महामंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा मोहिब्बुल हक, सदस्य राजनीतिक सलाहकार समिति जदयू वसील अहमद खान, साजिद रजा, लोजपा नेता सलाहुद्दीन खान, शकील अंसारी, सरदार मंजीत सिंह सहित बड़ी संख्या में एनडीए के अल्पसंख्यक कार्यकर्ता उपस्थित थे।