शतरंज : 14 साल के भरत बने देश के 73वें ग्रैंडमास्टर

दिल्ली स्पोर्ट्स

चेस फेडरेशन के अध्यक्ष संजय कपूर ने दी बधाई
बोले- ग्रांड मास्टर का शतक लगाएगा भारत
स्पोर्ट्स डेस्क।
चेन्नई के रहने वाले भरत सुब्रमण्यम 2022 में ग्रैंडमास्टर का दर्जा हासिल करने वाले पहले भारतीय शतरंज खिलाड़ी हैं। उन्होंने इटली के टूर्नामेंट में ये उपलब्धि हासिल की।

शतरंज की दुनिया में भारत के लिए 2022 की शुरुआत अच्छी हुई है। भारत के 14 साल के शतरंज खिलाड़ी भरत सुब्रमण्यम ने ग्रैंडमास्टर का दर्जा हासिल कर लिया है। भारत की ओर से इस साल ग्रैंडमास्टर बनने वाले वह पहले खिलाड़ी हैं।

वहीं शतरंज के इतिहास में ये सबसे खास उपलब्धि हासिल करने वाले वह 73वें भारतीय खिलाड़ी हैं। आल इंडिया चेस फेडरेशन के अध्यक्ष डॉ. संजय कपूर ने इसे नए साल में बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि यह संख्या सौ तक पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें…