Lucknow : लोक सभा चुनाव की तैयारी में जुटे सपा प्रमुख अखिलेश, सपा कार्यकर्ताओ को जल्द बुलाएंगे लखनउ सपा के संगठन का तेज करेगें धार

लखीमपुर

लखनऊ/स्टेट डेस्क । लोकसभा चुनाव 2024 को ध्यान में रखकर सपा भी अपनी तैयारियों को धार देने में जुट गई है। संगठन का ढांचा मजबूत करने के साथ ही सपा नेतृत्व अब कार्यकर्ताओं की मन की बात भी सुनना चाहता है। पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव ने कानपुट टीम के कार्यकर्ताओं के साथ लखनऊ में बड़ी मीटिंग करने की मंशा जताई है।

महानगर अध्यक्ष फजल महमूद को उन्होंने लखनऊ बुलाया है। लोकसभा चुनाव के लिए कानपुर सीट का प्रत्याशी तय करने से पहले सपा में विचार मंथन व कार्यकर्ताओं की राय का दौर चलने वाला है। संगठन ढांचे को मजबूत करने की कवायद में पार्टी ने बूथ स्तर तक पदाधिकारियों की नियुक्ति का अभियान चला रखा है।

इसके साथ ही कार्यकर्ताओं को लोस चुनाव तैयारी का भी संदेश दिया जा रहा है। शहर की तीन विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज कराने और दो सीटों पर मजबूत प्रदर्शन के बाद अब सपा नेतृत्व कानपुर लोस सीट को महत्वपूर्ण और जिताऊ मानकर चल रहा है। महापौर चुनाव से भी सपा के पक्ष में माहौल बना है। ऐसे में पार्टी नेतृत्व इस बार कई महीने पहले ही लोस प्रत्याशी की घोषणा करने के मूड में है।

सपा नेतृत्व से मिले संकेतों के अनुसार इस बार प्रत्याशी चयन से पहले बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की राय ली जाएगी। प्रदेश कार्यालय से महानगर अध्यक्ष फजल महमूद को बताया गया है कि उन्हें इसी सप्ताह में राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात का बुलावा मिलने वाला है। वह अपनी तैयारी के साथ लखनऊ आएं। उनसे मुलाकात के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की इच्छा कानपुर के महानगर व ग्रामीण संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ लखनऊ में एक मीटिंग करने की है।

इस पूरी कवायद का मकसद यह पता लगाना है कि लोस चुनाव के लिए सपा का कौन सा नेता अच्छा प्रत्याशी बन सकता है। फजल महमूद ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष से लोस चुनाव की तैयारी और रणनीति पर दिशा निर्देश मिलने के बाद ही अगले कार्यक्रम तय किए जाएंगे।