राष्ट्रगान हुआ अनिवार्य : मदरसा शिक्षा परिषद ने जारी किया आदेश, मदरसों से भी गूंजा-“जन गण मन अधिनायक जय हे! भारत भाग्य विधाता”

Education News trending उत्तर प्रदेश उन्नाव ट्रेंडिंग

उन्नाव, बीपी प्रतिनिधि। यूपी में स्कूलों की तरह की मदरसों में भी राष्ट्रगान अनिवार्य कर दिया गया है। इसी आदेश के अनुपालन के तहत जनपद के मदरसों पढ़ाई से पहले राष्ट्रगान “जन गण मन अधिनायक जय हे! भारत भाग्य विधाता” गूंजा इसके बाद दुआ भी मांगी गई।

उन्नाव में उप्र मदरसा शिक्षा परिषद के आदेश पर अमल शुरू हो गया। मदरसा शिक्षा परिषद के आदेश पर पहले ही दिन मदरसों में दुआ के साथ राष्ट्रगान गूंजा। मदरसों में पढऩे वाले छात्र, छात्राओं ने पूरे मन के साथ राष्ट्रगान गाया। इसके पहले जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी को भेजे गए पत्र में उप्र मदरसा शिक्षा परिषद के रजिस्ट्रार एसएन पांडेय ने मदरसों में दुआ के साथ राष्ट्रगान गाना अनिवार्य करने की जानकारी दी थी।

इस पर आगे की कार्यवाही करते हुए जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अमित सोनकर ने जिले में चल रहे सभी 401 मदरसा संचालकों को पत्र जारी किया। पत्र में बताया गया कि मदरसों में दुआ के साथ राष्ट्रगान भी अनिवार्य कर दिया गया है। इसका पालन कराया जाए।

इसी आदेश के क्रम में गुरुवार से ही मदरसों में “जन गण मन अधिनायक जय हे! भारत भाग्य विधाता” की गूंज सुनाई दी। एबीनगर जामा मस्जिद के निकट संचालित मदरसा दारूल उलूम फैज-ए-आम में पढ़ने वाले छात्र, छात्राओं ने दुआ के साथ राष्ट्रगान भी गाया।

यह भी पढ़ें…