मुंबई में बड़ा हादसा, चार मंजिला इमारत गिरी, 36 लोग दब गए, एक की मौत, 11 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया

महाराष्ट्र

मुंबई, सेंट्रल डेस्क। मुंबई के कुर्ला में एक बड़ा हादसा हो गया। यहां मंगवलार की सुबह एक चार मंजिला इमारत गिर पड़ी जिसमें करीब 36 लोग दब गए। राहत दल ने कुछ लोगों को मलबे से बाहर निकाला है। एक व्यक्ति की मौत हो गई है। वहीं 11 लोग घायल हैं। अभी भी मलबे में 20-25 लोगों के फंसे होने की आशंका है। मौके पर दमकल की टीम और पुलिस का राहत और बचाव अभियान जारी है।

हादसे के बारे में महाराष्ट्र सरकार में कैबिनेट मंत्री आदित्य ठाकरे ने बताया कि मलबे से 11 लोगों को निकाल लिया गया है। इन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। पता चला है कि इमारत को बीएमसी ने पहले ही खाली करने का नोटिस दे दिया था। इसके बावजूद इसे खाली नहीं किया गया था।

मुंबई में एक चार मंजिला बिल्डिंग धराशाई हो गई। मलबे में करीब 36 लोग दब गए। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान 12 लोगों को निकाला गया। इनमें एक की मौत हो गई। जबकि 11 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा कुर्ला के नाइक नगर में हुआ। पता चला है कि बिल्डिंग को बीएमसी ने पहले ही खाली करने का नोटिस दे दिया था। जिसकी अनदेखी के कारण ही हादसा हुआ। समाचार एजेंसी एएनआई ने अभी भी मलबे में कम से कम 20-25 लोगों के दबे होने की आशंका जताई है।