चंपारण : हम कार्यकर्ताओं के सहारे तो विपक्ष जात और पैसे के बूते चुनाव लड़ते हैं: प्रकाश अस्थाना

मोतिहारी
  • भाजपा जिला कार्यालय में हुई राजग के पदाधिकारियों की बैठक

मोतिहारी/ राजन द्विवेदी। शहर से सटे चंद्रहिया स्थित भाजपा के जिला कार्यालय में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की बैठक भाजपा के जिलाध्यक्ष प्रकाश अस्थाना की अध्यक्षता में हुई, जिसका संचालन उप महापौर डॉ० लालबाबू प्रसाद ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष प्रकाश अस्थाना ने कहा कि आज पूरा देश मोदीमय है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की एनडीए सरकार ने भारत की प्रतिष्ठा को जो वैश्विक ऊंचाई प्रदान की है।

उसकी सराहना पूरे विश्व में हो रही है। उन्होंने कहा कि हम विकास और काम क्यों कर चुनावी मैदान में हैं। हम हर चुनाव कार्यकर्ता के सहारे लड़ते हैं। जबकि दूसरे खेमा के लोग जाति और पैसे के बल पर लड़ते हैं। हमारा उद्देश्य है सबका साथ, सबका विकास। एनडीए की सरकार ने हर जाति-धर्म के लोगों का ध्यान रखा है। हर वर्ग के विकास के साथ ही विकसित भारत का सपना साकार होगा।

बैठक में एनडीए के घटक दलों के जिलाध्यक्षों ने अपनी बात रखते हुए कहा कि यहाँ तो कोई लड़ाई ही नहीं है। हताशा में विपक्षी अपना उम्मीदवार भी तय नहीं कर पा रहे हैं। इस बार पूर्वी चंपारण लोकसभा सीट ऐतिहासिक मतों के अंतर से जीता तय है।

बैठक में एनडीए की लोकसभा, विधानसभा और ब्लॉक की 25-25 सदस्यों की कमिटी गठित करने का निर्णय हुआ। साथ चुनाव को लेकर कई अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा के रणनीति बनाई गई। बैठक में पूर्वी चंपारण लोकसभा प्रत्याशी, सांसद पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह, मोतिहारी विधायक पूर्व मंत्री बिहार सरकार प्रमोद कुमार, पिपरा विधायक श्यामबाबू यादव,

गोविंदगंज के विधायक सुनील मणि तिवारी, जिला प्रभारी भाजपा अशोक सहनी, नवल किशोर सिंह, पूर्व विधायक सचिन्द्र सिंह, जदयू की जिलाध्यक्ष मंजू देवी, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा चंद्रकिशोर मिश्र एवं राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, प्रमोद रंजन पटेल, दिनेश चंद्र प्रसाद, दीपक पटेल, सरदार मंजीत सिंह, शकील अंसारी, राशदा परवीन, संजीव श्रीवास्तव, सुभाष कुशवाहा, भाजपा के जिला महामंत्री त्रय विवेकानंद पाण्डेय,

योगेन्द्र प्रसाद गुप्ता एवं मार्तण्ड नारायण सिंह, मीडिया प्रभारी गुलरेज शहजाद, कुणाल पटेल, भाजपा के प्रवक्ता त्रय बसंत मिश्रा, संजीव सिंह एवं सुधांशु रंजन, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा मीना मिश्रा, संगीता चित्रांश, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष अब्दुल कलाम, राजन मिश्रा, मयंकेश्वर सिंह, मनोज पासवान, विनोद कुशवाहा, राकेश गुप्ता एवं बब्लू पासवान सहित जनतांत्रिक गठबंधन के सभी घटक दलों के नेता और दायित्वधारी उपस्थित थे।