बिहार: व्यवहार न्यायालय में पेश हुए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह

ट्रेंडिंग

स्टेट डेस्क: आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह शुक्रवार को लखीसराय व्यवहार न्यायालय में पेश हुए। वर्ष 2015 के बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले में उनपर प्राथमिकी दर्ज हुई थी। गिरिराज सिंह ने अपने गृह क्षेत्र बड़हिया में स्थित एक बूथ पर मतदान किया था।

विधानसभा चुनाव में मतदान करते हुए उनका वीडियो एक न्यूज चैनल पर चलाया गया था। इसी आधार पर उनपर प्राथमिकी दर्ज हुई थी। हालांकि उनके अधिवक्ता ने कहा कि इस मामले में केंद्रीय मंत्री पर एक ही दिन दो-दो प्राथमिकी दर्ज हुई थी। यह प्राथमिकी पूरी तरह से राजनीति से प्रेरित थी। आज उनका बयान हो गया है। आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।