कानपुर : टिकट वितरण के विरोध में कांग्रेसियों ने पुतले फूंके

Politics उत्तर प्रदेश कानपुर

कानपुर। कांग्रेस में टिकट वितरण को लेकर भारी रोष है। टिकटों की खरीद-फरोख्त और दूसरे दलों से आए लोगों को प्रत्याशी बनाने का विरोध करते हुए शहर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष हरप्रकाश अग्निहोत्री के नेतृत्व में पुतले फूंके गए।

कानपुर कांग्रेस मुख्यालय तिलक हाल से सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ता सीसामऊ, एवं कल्याणपुर विधानसभा सभा चुनाव के लिए टिकटो में खरीद फरोक्त कर दूसरे दलों से आये लोगों टिकट दिए जाने का विरोध करते हुये प्रियंका गाँधी के सलाहकार संदीप सिंह, रोहित चौधरी, एसएन पटेल, अजय कुमार लल्लू, वर्षा गायकवाड़ का पुतला फूंक कर रोष व्यक्त किया।

कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष हरप्रकाश अग्निहोत्री ने कहा कि निष्ठावान समर्पित कांग्रेस कार्यकर्ताओ का हनन कर एक विधायक एवं एक पूर्व विधायक के माध्यम से खरीद फरोख्त कर सीसामऊ में टिकट दी गईं तथा कल्याणपुर विधानसभा सभा से पीड़िता के नाम गैर राजनीतिक महिला को टिकट दे अपने कार्यकर्त्ताओं की घोर उपेक्षा की गयी।

उन्होंने कहा कि हम कार्यकर्ताओ से ग्यारह हजार रूपये आवेदन पत्र के साथ जमा करवा दवाव बना कर सदस्य्ता अभियान चलवाया, अमेठी, महोवा लखनऊ में भी बढ़ाने के नाम पैसा खर्चा कराया लेकिन संदीप सिंह, रोहित चौधरी, वर्षा गायकवाड़, एसएन पटेल, अजय कुमार लल्लू ने अपनी ताकत का दुरूपयोग कर कांग्रेस पार्टी, सोनिया गाँधी, राहुल गाँधी, प्रियंका गाँधी को कमजोर करने का काम कर रहे है।

महिला नेत्री सरिता सेंगर ने कहा कि सीसामऊ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के तमाम कार्यकर्ताओ ने आवेदन किया था लेकिन उनमे से किसी को टिकट न देकर कार्यकर्ताओ की उपेक्षा करने का काम किया है। इस तरह के निर्णय ले कांग्रेस संगठन को कमजोर किया जा रहा है। यह सब अब कार्यकर्ता बबर्दास्त नहीं करेगा। दावेदार दिलीप बाजपेई ने कहा कि कानपुर की 5 विधानसभा में एक भी ब्राम्हण को न टिकट दे कर गलत किया।

पुतला दहन में निजामुद्दीन खान, इक़बाल अहमद, इफ़्तीखर अली बेग, काशिफ बंटू, विजय नरायन शुक्ल, राधा किशन बाजपेई, स्नेह लता लाल, अखिलेश त्रिपाठी, राजीव तिवारी, पीएल विनोदिया, सुनील राठौर सर, करम बीर सिंह, सतीश दीक्षित, महेंद्र त्रिपाठी पुत्तू, विकास सोनकर नरेन्द्र सेंगर, रविंद्र शुक्ल यशपाल सिंह पंकज मिश्रा, विमल तिवारी बद्री मिश्र, अरमान तिवारी, राहुल पाण्डेय,राजीव खन्ना काले मक़सूद आलम, ब्रजभान राय मो राशिद, मो ऐसान,, मेराज अहमद, रामू अहेरवार, सुबोध बाजपेई, मनोज तिवारी, ज़फर शाकिर, मुरली सिंह मो. शरीफ, मो. रफ़ीक़ कल्लू, मो. गुलाम आदि प्रमुख रूप से शामिल थे।

यह भी पढ़ें…