कानपुर : नगर निगम में जनशिकायतों पर नहीं हो रहा कोई भी एक्शन, अपर नगर आयुक्त ने विभागों को दिए आदेश

कानपुर

कानपुर/ बीपी प्रतिनिधि। प्रतिदिन नगर निगम कंट्रोल रूम में लोग अपनी शिकायत के लिए फोन करते हैं। शिकायत सुनी जाती है कागजों पर दर्ज की जाती हैं, लेकिन ग्राउंड पर कोई काम नहीं किया जा रहा है। कंट्रोल रूम के रजिस्टर में दर्ज 442 शिकायतें दर्ज हैं, अभी किसी का निस्तारण नहीं किया गया।

नगर निगम कंट्रोल रूम के आकड़ों के अनुसार रोज लगभग 50 शिकायतें आती हैं। इनमे गंदगी, अतिक्रमण, पेड़ गिरना, गंदा पानी, स्ट्रीट लाइट, अवारा पशु को पकड़ना, बदहाल पार्क, नाला ओवरफ्लो समेत अन्य शिकायतें शामिल होती हैं। अधिकारियों की लापरवाही की वजह से अब तक इन शिकायतों का निस्तारण नहीं हो पाया है।

वही अपर नगर आयुक्त सूर्यकांत त्रिपाठी ने बताया कि शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए नए सिरे से एक्शन प्लान तैयार किया जा रहा है। सभी विभागों को आदेश जारी हैं कि अगले 3 दिनों के अंदर सभी पेंडिंग शिकायतों का समाधान किया जाए।

यह भी पढ़े..