त्रिस्तरीय पंचायत निकाय एमएलसी चुनाव को ले मनोहर के पक्ष में एकजुट हुए महागठबंधन के नेता

बेगूसराय

बेगूसराय-खगड़िया त्रिस्तरीय पंचायत निकाय एमएलसी चुनाव को लेकर महागठबंधन प्रत्याशी मनोहर यादव ने तेज किया वोटर संपर्क अभियान

बेगूसराय/विनोद कर्ण : यूं तो त्रिस्तरीय पंचायत निकाय से एमएलसी के चुनाव की घोषणा में अभी विलंब माना जा रहा है, लेकिन एनडीए व महागठबंधन ने अपने प्रत्याशी का नाम अनौपचारिक रूप से घोषित कर दिया। ये संभावित प्रत्याशी मैदान में ताल भी ठोकने लगे हैं।

इस कड़ी में सोमवार को महागठबंधन के कार्यकर्ताओं का राजापुर गांव में मिलन समारोह आयोजित की गई। राजद नेता महावीर यादव के आवास पर आयोजित मिलन समारोह में राजद के साथ-साथ सीपीआई, सीपीएम एवं कांग्रेस के कार्यकर्ता एवं नेता जुटे थे। महागठबंधन के नेताओं इस मौके पर सर्वसम्मति से बेगूसराय-खगड़िया एमएलसी चुनाव में खगड़िया नगर परिषद के पूर्व सभापति मनोहर यादव को समर्थन देने और पूरे मनोयोग से मदद देने का संकल्प लिया।

बताते चलें कि वर्तमान में मनोहर यादव की पत्नी सीता देवी खगड़िया नगर परिषद का सभापति है। इसके साथ ही नगर निगम वार्ड संख्या 8 से महावीर यादव को वार्ड का चुनाव लड़ने को लेकर प्रस्ताव पारित किया गया। मौके पर सीपीएम के पूर्व विधायक राजेंद्र प्रसाद सिंह ने महागठबंधन के कार्यकर्ताओं की एकजुटता पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में महागठबंधन के वोटरों ने अपनी ताकत का एहसास कराने का काम किया है। मटिहानी विधान सभा के मतदाताओं की ताकत ने पूरे बिहार में एक बेहतर संदेश देने का काम किया है।

यह एकजुटता बनी रही तो बेगूसराय नगर निगम चुनाव में काफी संख्या में महागठबंधन के लोग जीत दर्ज करेंगे। इस अवसर पर सीपीएम के जिला मंत्री सुरेश यादव, राजद जिला अध्यक्ष मोहित यादव, महानगर अध्यक्ष शिवजी महतो, त्रिभुवन कुमार पिंकु, रामसखा महतो, अमित कुमार, अजय कुमार सहित काफी संख्या में कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

यह भी पढ़े …..