रामपुर तो दूर की बात आजमगढ़ तक में फेल हो गई साइकिल, योगी के जादू के आगे सब बेबस, झारखंड में कांग्रेस को एक सीट

News Politics trending आजमगढ़ उत्तर प्रदेश झारखंड ट्रेंडिंग पंजाब रामपुर लखनऊ

सेंट्रल डेस्क। रामपुर में भाजपा के घनश्याम लोधी ने 37 हजार से ज्यादा वोटों से सपा प्रत्याशी आसिम रजा को परास्त कर दिया। आजमगढ़ सदर में दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ ने जीत हासिल कर ही ली। इस बीच बसपा प्रत्याशी गुड्डू जमाली ने अपनी हार स्वीकार कर ली है। पंजाब के संगरूर से शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर)के प्रत्याशी सिमरनजीत सिंह मान ने जीत दर्ज की है।

निरहुआ की फाइल फोटो।

वहीं पूरे देश में अलग अलग हुए विधानसभा उपचुनाव के नतीजे भी सामने आ चुके हैं। दिल्ली के राजेंद्र नगर से आप प्रत्याशी दुर्गेश पाठक ने जीत हासिल की। यहां पर आप की हैट्रिक लगी है।

झारखंड की मांडर उपचुनाव की गिनती के बीच भाजपा उम्मीदवार गंगोत्री कुजूर ने अपनी हार मान ली है। यहां पर कांग्रेस प्रत्याशी शिल्पी नेहा तिर्की ने जीत हासिल की। यहां पर 14वें राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी शिल्पी नेहा तिर्की 11,050 वोट से आगे चल रही थीं। फिलहाल कांग्रेस प्रत्याशी को 62792 वोट मिल चुके हैं, जबकि भाजपा प्रत्याशी गंगोत्री कुजूर को 51742 मत ही मिले।

इसके पहले मतगणना के बीच में ही समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव लखनऊ में पार्टी कार्यालय पहुंचे। माना जा रहा कि वह वोटों की गिनती पर अपनी बात रखेंगे, लेकिन मीडिया से उन्होंने बात नहीं की। कुछ ही देर में वह पार्टी कार्यालय से बाहर निकल गए।

दोपहर बाद तकरीबन साढ़े चार बजे बजे के करीब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। रामपुर और आजमगढ़ से भाजपा की जीत के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर डबल इंजन की सरकार के प्रति लोगों के स्नेह और पीएम के नेतृत्व को जीत का कारण करार दिया।

यह भी पढ़ें…