बीपी, बक्सर : डुमरांव स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में मंगलवार को एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। लैंगिक संवेदनशीलता पर आधारित कार्यशाला का शुभारंभ संस्थान के प्राचार्य श्री विवेक कुमार मौर्य, डायट दिग्घी की व्याख्याता डॉ. बबली राय, डायट सुपौल के व्याख्याता सुबोध कुमार एवं डायट के सभी व्याख्याता संयुक्त रूप दीप जलाकर किया।
लैंगिक संवेदनशीलता पर डॉ. विनोद कुमार एवं डॉ. दिनेश सिंह द्वारा शोध किया गया है. कार्यशाला में संबोधन के माध्यम से संस्थान के प्राचार्य विवेक कुमार मौर्य ने विस्तृत रूप से प्रकाश डाला।डॉ. विनोद कुमार सिंह एवं डॉ. दिनेश सिंह द्वारा शिक्षकों के बीच लैंगिक संवेदनशीलता पर विस्तृत रूप से जानकारी दी गई।
साथ ही संस्थान के वरीय व्याख्याता डॉ. नवनीत कुमार सिंह द्वारा लैंगिक समानता एवं संवेदनशीलता पर सविस्तार जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षकों की नैतिक जिम्मेवारी है कि पठन पाठन के दौरान छात्र छात्राओं के बीच लैंगिंग समानता की भावना पैदा करें. आगे वक्ताओं ने कहा कि लैंगिंग समानता की भावना पैदा कर हिंसा की भावना पर रोक लगाई जा सकती है।
इस अवसर पर संस्थान के व्याख्याता भूपेंद्र सिंह यादव, आलोक सिंह, बृजेश कुमार, मनीष कुमार, सहदेव प्रसाद, सूर्य प्रकाश गुप्ता, डॉ. सत्यम मीनाक्षी, श्री लीलावती कुमारी उपस्थित रही। कार्यक्रम अध्यक्षता प्राचार्य डा विवेक कुमार मौर्य ने की.मंच संचालन रेखा कुमारी एवं प्रीत सिंह ने किया.अंत में धन्यवाद ज्ञापन भूपेंद्र सिंह यादव ने किया।
