खेसारी लाल यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, रवि किशन पर भड़कते दिख रहे हैं, जानिए क्या है मामला?

पटना

बीपी डेस्क। बिहार विधानसभा चुनाव में खेसारी लाल यादव छपरा से आरजेडी के टिकट पर लड़े थे लेकिन जीत नहीं सके थे. इस चुनाव के दौरान बीजेपी से जुड़े रवि किशन, पवन सिंह, मनोज तिवारी जैसे नेता खेसारी लाल यादव के खिलाफ बोलते रहे. अब एक नया विवाद सामने आया है जिस पर खेसारी लाल यादव बीजेपी नेता रवि किशन पर भड़ास निकालते नजर आ रहे हैं.

उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जो कोलकाता का बताया जा रहा है. वीडियो में खेसारी लाल यादव कहते हैं, “एक बहुत बड़े आर्टिस्ट हैं… बड़े भाई जिनका नाम रवि किशन जी है. वो कहते हैं कि पहले यहां (पैर की ओर इशारा करते हुए) छूता था… अब यहां छूता है… बाद का नहीं पता… शुक्र मनाइए कि आपका सम्मान करने वाला आपका भाई है.

यहां तो आजकल बेटा अपने बाप का पैर नहीं छूता है और मुझे पैदा करने वाले का नाम श्री मंगरू यादव है, तो आप बाप मत बनिए. मानता हूं इसका मतलब ये नहीं कि आप मेरे बाप हो गए.”

खेसारी लाल यादव ने कहा, “एक शब्द बताउं मैं आप सबको… हमें घेरने की… हमें बदनाम करने की… हर रोज तैयारी होती है, महफिल तुम्हारी होती है पर चर्चा हमारी होती है. महफिल उनकी थी… लेकिन पूरी रात बात खेसारी लाल की होती रही.” रवि किशन को लेकर खेसारी लाल यादव आगे कहते हैं कि आप आज भी मिलेंगे मैं आपका पैर छूउंगा.

क्योंकि ये मेरे संस्कार में है. आप मुझे कितना भी नीचे गिराना चाहो, लेकिन जिसको जनता ने बनाया है उसको कोई आम इंसान नीचे कर सकता है क्या? उन्होंने कहा, “मैं नौकर रहा हूं… मैं ऐसे ही बड़ा नहीं हुआ हूं. मैं गरीबी को जानता हूं. इस चुनाव में मुझे पता है हारा नहीं था खेसारी, मुझे लोगों का दिल जीतना चाहता था… चुनाव महत्व नहीं है. लोगों के दिल में रहता हूं.”

बता दें कि हाल ही में गोरखपुर महोत्सव हुआ ता. इसमें सांसद रवि किशन ने पवन सिंह के साथ एक शो में खेसारी लाल को लेकर यह कहा था कि, “पहले दोनों गोर छूता था, जब नया-नया आया था.. फिर बाद में कोहनी तक आ गया, बाद का हम नहीं बोलेंगे.” इसी पर खेसारी ने पलटवार किया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *