सेंट्रल डेस्क। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छात्रों पर हुए लाठीचार्ज पर कहा कि सुरक्षाबलों ने छात्रों की बुरी तरह पीटा। छात्र शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे थे। राहुल गांधी ने दावा किया कि पिछले 10 साल में 152 पेपर लीक हुए हैं। इस पेपर लीक का 7.5 करोड़ परिवारों पर सीधा असर पड़ रहा है। राहुल गांधी ने कहा कि छात्र सिस्टम में सुधार की मांग कर रहे हैं। 152 पेपर लीक में एक को भी सजा नहीं मिली है।
युवाओं में व्यवस्था के प्रति आक्रोश है। शिक्षा व्यवस्था पर काम करने की जरूरत है। नेता विपक्ष ने कहा कि देश में शिक्षा व्यवस्था को नष्ट कर दिया गया है। सरकार छात्रों के प्रति संवेदनशील नहीं है। नीट परीक्षा पर खर्च शिक्षा बजट के बराबर है। 1.32 लाख करोड़ रुपए छात्र NEET परीक्षा पर खर्च कर रहे हैं।
राहुल गांधी ने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान में देश की शिक्षा व्यवस्था को नष्ट कर दिया है। जिसके पास 40 लाख रुपए हैं, वो सरकारी नौकरी में घुस सकता है। उन्होंने कहा कि आज देश की शिक्षा इतनी महंगी है कि देश का मध्यम वर्ग आगे नहीं बढ़ पा रहा है। सरकारी नौकरी के नाम पर छात्रों से करोड़ों रुपए लिए जाते हैं और बैकडोर से 40-50 लाख रुपए देने वाले को घुसा दिया जाता है। आज छात्र खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।
