मेष
आज आप ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत को पहचान मिलेगी। नौकरी में नए अवसर सामने आ सकते हैं। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा, लेकिन जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने से बचें। अन्यथा नुकसान हो सकता है।
वृषभ
आज आर्थिक मामलों में सावधानी जरूरी है। खर्चों पर नियंत्रण रखना आपके हित में रहेगा। नौकरी में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, लेकिन आपका प्रदर्शन सराहनीय रहेगा। परिवार में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लाभ दे सकती है। साथ ही फंसा हुआ धन मिल सकता है।
मिथुन
आज का दिन लाभकारी रहेगा। काम- कारोबार में बातचीत और संपर्कों से नए मौके मिल सकते हैं। नौकरी और व्यापार में प्रगति के संकेत हैं। विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। इसलिए मन प्रसन्न रहेगा।
कर्क
आज भावनाओं में बहने से बचें। पारिवारिक मामलों में धैर्य से काम लें। कार्यक्षेत्र में ध्यान केंद्रित रखना जरूरी होगा। संयम से लिया गया फैसला भविष्य में फायदेमंद साबित होगा। साथ ही व्यापारी वर्ग कोई बड़ी व्यवसायिक डील कर सकते हैं।
सिंह
आज मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। करियर में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। वरिष्ठ अधिकारी आपके काम से संतुष्ट रहेंगे। प्रेम संबंधों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकता है। लेकन थोड़ा सेहत का ध्यान रखें।
कन्या
आज आपकी मेहनत रंग लाएगी। नौकरी और व्यापार दोनों क्षेत्रों में लाभ के योग हैं। रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। वहीं भाई- बहनोंं का सहयोग प्राप्त होगा।
तुला
आज संतुलन बनाकर चलना जरूरी रहेगा। पार्टनरशिव के कामों में लाभ हो सकता है। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। किसी पुराने विवाद या उलझन का समाधान निकल सकता है। साथ ही देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं।
वृश्चिक
आज मन थोड़ा अस्थिर रह सकता है। तनाव बना रहेगा। गुस्से और जल्दबाजी से नुकसान हो सकता है। कार्यक्षेत्र में गोपनीय बातों को साझा करने से बचें। शाम के समय स्थिति बेहतर होती नजर आएगी। वहीं किसी को उधार धन देने से बचें।
धनु
आज किस्मत का आपको साथ मिलेगा। करियर और कारोबार में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। नई योजनाओं पर काम शुरू करने के लिए दिन अनुकूल है। यात्रा से लाभ होने की संभावना है। निवेश से लाभ मिलेगा।
मकर
आज कार्यस्थल पर काम का दबाव अधिक रह सकता है, लेकिन परिणाम आपके पक्ष में रहेंगे। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। परिवार में आपकी सलाह और निर्णयों को महत्व मिलेगा। किसी पुराने दोस्त या परिवारीजनों के साथ मुलाकात हो सकती है।
कुंभ
आज आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। साथ ही नए विचार और योजनाएं बनेंगी। नौकरी या व्यवसाय में बदलाव के संकेत मिल सकते हैं। मित्रों और सहयोगियों से सहयोग प्राप्त होगा, जिससे काम आसान होगा। धन आगमन के नए मार्ग बनेंगे।
मीन
आज धन फंसा हुआ मिल सकता है। साथ ही मन प्रसन्न और सकारात्मक रहेगा। प्रेम और वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी। रचनात्मक कार्यों से जुड़े लोगों को सफलता और सराहना मिल सकती है। सेहत को लेकर थोड़ा सावधान रहना चाहिए।
