पर्यावरण मंत्री के रूप में डॉ रामचंद्र प्रसाद ने संभाला पदभार
बीपी डेस्क। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के नवनियुक्त मंत्री डॉ रामचंद्र प्रसाद ने शुक्रवार को अरण्य भवन में पदभार ग्रहण किया। विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री आनंद किशोर ने उनका स्वागत किया और विभागीय कार्यों की जानकारी दी। पदभार ग्रहण करने के बाद मंत्री डॉ रामचंद्र प्रसाद ने कहा कि राज्य सरकार ने उन्हें एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है, जिसका वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग राज्य के विकास और पर्यावरण संरक्षण दोनों दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है।
विभाग द्वारा पूर्व में कई उल्लेखनीय कार्य किए गए हैं और आने वाले समय में भी अनेक योजनाओं एवं पहलों को आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। इस दौरान मंत्री ने विभाग की कार्यप्रणाली की जानकारी ली। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण, वन संवर्धन और जलवायु परिवर्तन से जुड़े विषयों पर प्राथमिकता के साथ कार्य करने की बात कही। मौके पर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन बल प्रमुख) श्री अरविंदर सिंह, प्रधान मुख्य वन संरक्षक श्री प्रभात कुमार गुप्ता, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के चेयरमैन श्री डी.के. शुक्ला, अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक श्री अभय कुमार, अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (कैम्पा) श्री सुरेंद्र कुमार सिंह, मुख्य वन्य संरक्षक (आईटी) श्री एस. चंद्रशेखर, विशेष सचिव श्री आलोक कुमार, श्री सत्यजीत कुमार, वन संरक्षक (मुख्यालय), पटना जू के निदेशक श्री हेमंत पाटिल सहित विभाग के अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

पदभार ग्रहण करते डेयरी मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग के मंत्री नन्दकिशोर राम

पदभार ग्रहण करते अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के मंत्री जमा खान

पदभार ग्रहण करते श्रम संसाधन विभाग के मंत्री अरुण शंकर प्रसाद

पदभार ग्रहण करते कला संस्कृति विभाग के मंत्री डॉ प्रमोद कुमार

पदभार ग्रहण करने के बाद अनुसूचित जाति एवं जनजाति मंत्री लखेंद्र प्रसाद रोशन
