Horoscope Today : आइए विस्तार से जानते हैं आपका आज का राशिफल

राशिफल

मेष
मेष राशि वालों के लिए राहत की बात यह है कि संतान, प्रेम और रचनात्मकता भाव में चंद्र-केतु की युति अब धीरे-धीरे ढीली पड़ने लगी है। इसलिए शिक्षा और रचनात्मक कार्यों से जुड़े मामलों में कल जैसी भावनात्मक उलझन आज कम महसूस होगी। प्रेम जीवन में भावनात्मक उतार-चढ़ाव अब पहले जैसा तीव्र नहीं रहेगा, फिर भी धैर्य बनाए रखें। संतान को लेकर चल रही चिंता भी कम होगी। आय अस्थिर हो सकती है। घर में प्रेमपूर्ण माहौल रहेगा और मां से जुड़े मामलों में शुभता बढ़ जाएगी। सुख स्थान में मंगलदेव की मौजूदगी के कारण वाहन चलाने में सावधानी रखें। ऊर्जा और मानसिक शांति आज सुख भाव की शुभता से ठीक बनी रहेगी। आज शिवरात्रि पर पूजा-पाठ भी मन को विशेष सुकून देगा।

वृषभ
वृषभ राशि वालों को आज मन थोड़ा हल्का लगेगा। सुख भाव में चंद्र-केतु की युति अब ढीली पड़ रही है, इसलिए घर में अस्थिरता आज कम महसूस होगी। मां की मानसिक शांति और सेहत पर अभी भी ध्यान देना होगा। घर में पैसों को लेकर तनाव या विवाद हो सकता है। लग्नेश शुक्रदेव अभी भी सेहत भाव में बुधदेव के साथ वक्री गति में बैठे हैं, इसलिए दिनचर्या और स्वास्थ्य से जुड़े बड़े निर्णय आज भी टालना बेहतर रहेगा। मंगल-गुरु की नीचभंग राजयोग युति पराक्रम भाव में साहस और संचार के क्षेत्र में आपको सफलता दिलाएगी। लव लाइफ में आत्मविश्वास बना रहेगा। आज मास शिवरात्रि पर शिवजी की आराधना मानसिक अस्थिरता को शांत करने में विशेष मदद करेगी।

मिथुन
​मिथुन राशि वालों को आप ऑफिस में काम करते हुए किसी बिजनेस प्लान, परेशानी से निकलने का रास्ता, कोई क्रिएटिव काम के लिए आइडिया मिल सकता है। दरअसल, आपके लग्नेश बुधदेव संतान और रचनात्मकता भाव में शुक्रदेव के साथ विराजमान हैं, इसलिए रचनात्मक कार्यों और शिक्षा से जुड़े मामलों में आज अच्छी स्पष्टता मिलेगी। पराक्रम भाव में चंद्र-केतु की युति अब ढीली पड़ रही है। भाई-बहन से जुड़े तनावपूर्ण मामलों में नरमी दिखेगी। करियर से जुड़ा कोई बड़ा फैसला आज भी टालें, शनिदेव की वक्री गति सतर्क रहने का संकेत देती है। वित्तीय स्थिति में मंगल के नीचभंग राजयोग से सुधार जारी रहेगा। ऊर्जा में उतार-चढ़ाव अब पहले जितना तीव्र नहीं रहेगा।

कर्क
कर्क राशि वालों के लिए आज आपके भीतर मानो दो आवाजें एक साथ बोल रही हैं। एक आवाज कहती है सावधान रहो, क्योंकि लग्नेश चंद्रदेव धन भाव में केतु के साथ युति में बैठे हैं। इसलिए वाणी और धन से जुड़े मामलों में अस्थिरता अभी भी संभव है। बड़े वित्तीय फैसले आज टाल ही दें। दूसरी आवाज कहती है हिम्मत मत हारो, क्योंकि मंगलदेव-गुरुदेव अभी भी सीधे आपके लग्न पर नीचभंग राजयोग में विराजमान हैं, आज गुरुवार को गुरुदेव के अपने दिन पर यह शुभता और गहरी हो गई है। व्यक्तित्व में साहस और ज्ञान का संयोग बना रहेगा। सतर्कता के साथ अपने प्रयास जारी रखें, आपको सफलता मिल सकती है। स्वास्थ्य के लिए आज आराम को को भी प्राथमिकता दें।

सिंह
सिंह राशि वाले आज खुद से एक छोटा वादा कर लें कि व्यक्तित्व और मानसिक स्पष्टता से जुड़ा कोई भी बड़ा फैसला जल्दबाजी में नहीं लेंगे। दरअसल, चंद्रदेव अभी भी सीधे आपके लग्न पर केतु के साथ युति में बैठे हैं। हालांकि, यह युति अब धीरे-धीरे ढीली पड़ रही है, इसलिए कल जैसी तीव्र उलझन आज कम महसूस होगी। मगर, मन अभी भी बहुत गहराई से विचार कर रहा है और दबाव अभी भी बना हुआ है। लग्नेश सूर्यदेव धन भाव में गोचर करते हुए वित्तीय मामलों में आपको स्पष्टता दे रहे हैं। पैसों से जुड़े फैसले आज भरोसे के साथ लिए जा सकते हैं। करियर में मंगल के नीचभंग राजयोग से पर्दे के पीछे की तैयारी करना लंबे समय में फायदा पहुंचाएगा। स्वास्थ्य के लिए आज मानसिक शांति और ध्यान को प्राथमिकता देते रहें। शिवरात्रि पर भोलेनाथ की पूजा इसमें आपकी खास मदद करेगी।

कन्या
कन्या राशि वाले जातकों के लिए आज सूर्यदेव सीधे आपके लग्न से गोचर करते हुए व्यक्तित्व में आत्मविश्वास और स्पष्ट सोच दे रहे हैं। कार्यक्षेत्र में भी यही आत्मविश्वास आपका साथ देगा इसलिए खुद को कमजोर न समझें। साथ ही लग्नेश बुधदेव धन भाव में शुक्रदेव के साथ गोचर करते हुए वाणी में मिठास और चातुर्य देंगे। धन से जुड़े मामलों में आज अच्छी स्पष्टता मिलेगी। व्यय भाव में चंद्र-केतु युति मानसिक तनाव दे सकती है। थोड़ा शांत रहें। आज शिवरात्रि पर पूजा-पाठ भी विशेष फलदायी रहेगा।

तुला
तुला राशि वालों के भीतर अभी भी कुछ मंथन चल रहा है। लग्नेश शुक्रदेव स्व-राशि में लग्न पर वक्री होकर बुधदेव के साथ बैठे हैं, इसलिए व्यक्तित्व और निजी रिश्तों को लेकर आत्म-मंथन अभी जारी रहेगा। बड़े व्यक्तिगत फैसले अभी भी टाल दें। लाभ भाव में चंद्र-केतु युति अब धीरे-धीरे ढीली पड़ रही है, इसलिए आय और सामाजिक दायरे से जुड़े मामलों में कल जैसी अस्थिरता आज कम महसूस होगी। फिर भी नया वित्तीय फैसला सोच-समझकर ही लें। दोस्तों के बहकावे में आकर किसी तरह के व्यसन में न पड़ें। करियर में मंगल के नीचभंग राजयोग से प्रगति जारी रहेगी, यह राहत की बात है।

वृश्चिक
वृश्चिक राशि वालों के लिए राहत की बात यह है कि करियर भाव में चंद्र-केतु की युति अब धीरे-धीरे ढीली पड़ने लगी है। इसलिए कार्यक्षेत्र से जुड़े निर्णयों में कल जैसी मानसिक अस्थिरता आज कम महसूस होगी। काम का बोझ भी कम महसूस होगा। फिर भी बड़े करियर-फैसले पूरी स्पष्टता आने तक टाल दें। आपके लग्नेश मंगलदेव अभी भी गुरुदेव के साथ भाग्य भाव में नीचभंग राजयोग बनाए हुए हैं। आज गुरुवार को गुरुदेव के अपने दिन पर यह शुभता और गहरी हो गई है। भाग्य से जुड़े मामलों में विशेष राहत मिलेगी। आर्थिक मामलों के लिए आज अच्छा दिन रहेगा, सूर्यदेव का साथ लाभ भाव में बना हुआ है।

धनु
धनु राशि वालों के लिए आज मान सकते हैं कि गुरुदेव खुद आपके दरवाजे पर दस्तक दे रहे हैं क्योंकि यह उनका अपना दिन है। वे आपके लग्नेश होने के साथ-साथ गुप्त भाव में मंगलदेव के साथ नीचभंग राजयोग में भी बना रहे हैं। इसलिए गुप्त ज्ञान, शिक्षा और परिवर्तन से जुड़े मामलों में विशेष शुभता मिलेगी। कोई लंबित अध्ययन या शोध से जुड़ा काम आज आगे बढ़ सकता है। यदि किसी तरह की मुश्किल में हैं, तो बस अपने गुरु, मेंटर या ऐसा कोई भी व्यक्ति जो आपको अच्छी सलाह देता है, उससे बात कीजिए। रास्ता मिल जाएगा। भाग्य भाव में चंद्र-केतु युति अब ढीली पड़ रही है, इसलिए भाग्य में कल जैसी अस्थिरता आज कम महसूस होगी। किस्मत की वजह से हाथ से निकलने वाली चीजें आपके पक्ष में आने लगेंगी। कार्यक्षेत्र के लिए आज भी शुभ दिन रहेगा।

मकर
मकर राशि वालों के लिए आज आपके भीतर दो अलग भाव एक साथ चल सकते हैं। एक तरफ गुप्त भाव में चंद्र-केतु की युति अभी पूरी तरह शांत नहीं हुई है, भले ही अब ढीली पड़ रही हो। इसलिए गुप्त मामलों और अचानक होने वाले बदलावों में आज भी सतर्कता जरूरी होगी। दूसरी तरफ, मंगल के नीचभंग राजयोग युति साझेदारी भाव में अभी भी बनी हुई है, इसलिए रिश्तों और साझेदारी के लिए आज भी शुभ दिन रहेगा। लग्नेश शनिदेव पराक्रम भाव में वक्री गति से स्थिर होकर जरूरत से ज्यादा साहस दिखान से रोक रहे हैं। कार्यक्षेत्र में बुध-शुक्र की वक्री युति से व्यावसायिक निर्णयों में सतर्कता जरूरी होगी। अनपेक्षित आय के मौके बन सकते हैं।

कुंभ
कुंभ राशि वालों के प्रेम जीवन में भावनात्मक उतार-चढ़ाव अब कम होता महसूस होगा। स्वास्थ्य के लिए ऊर्जा में सुधार रहेगा। आज शिवरात्रि पर पूजा-पाठ मन को विशेष शांति देगा। कार्यक्षेत्र में मंगल के नीचभंग राजयोग से सुधार जारी रहेगा। कार्यस्थल में आप नेतृत्व की भूमिका में रहेंगे। भाग्य भाव में बुध-शुक्र की वक्री युति से आप बौद्धिक रूप से सशक्त रहेंगे। कुछ लोगों को धार्मिक और सूबसूरत जगहों पर जाने का मौका मिल सकता है। वहीं, कुछ लोगों को सुगंधित चीजें या लग्जरी का सामान गिफ्ट में मिल सकता है। लग्न पर गोचर कर रहे राहुदेव की वजह से आप सब पर भारी पड़ेंगे।

मीन
मीन राशि के लिए सितारे कहते हैं कि, , संतान-सुख और रचनात्मक कार्यों में आज विशेष शुभता मिलेगी। लव लाइफ में भी शुभता साफ झलकेगी, लेकिन अपने गुस्से पर नियंत्रण रखना जरूरी रहेगा। सामाजिक कार्यों में आपको नेतृत्व करना पड़ सकता है। सेहत भाव में चंद्र-केतु युति अब ढीली पड़ रही है, और इससे स्वास्थ्य संबंधी कल जैसी अस्थिरता आज कम महसूस होगी। फिर भी बड़े निर्णय अभी टालें। गुप्त भाव में बुध-शुक्र की वक्री युति से अप्रत्याशित खर्च से सावधान रहें।