सोगरा वक्फ इस्टेट, सोगरा हाई स्कूल व अजीजिया मदरसा में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

नालंदा

बिहारशरीफ: अविनाश पांडेय : सोगरा वक्फ इस्टेट, सोगरा कॉलेज अजीजिया मदरसा एवं सोगरा हाई स्कूल प्लस टू में शनिवार को काफी धूमधाम से 80 वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। इस्टेट के मुतव्वली हाजी मोहम्मद मोख्तारूल हक, सोगरा कॉलेज के सचिव सैयद जाकिर हुसैन अधिवक्ता एवं सोग्गडे विद्यालय के सचिव मोहम्मद आफताब आलम ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर संबंधित स्थलों पर देश की आजादी पर चर्चा की गई। इस दौरान विद्यालय के शैक्षणिक एवं खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्र एवं छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।

इस अवसर पर सोगरा वक्फ इस्टेट के नायाब अव्वल छोटन बिहारी के अलावे स्टेट सोगरा कॉलेज के अध्यक्ष प्रोफेसर डॉक्टर मोहम्मद अब्बास, प्राचार्य सैयद गुलाम मोबिन उद्दीन के अलावा सोगरा कॉलेज के सभी कर्मी उपस्थित रहे। इस दौरान हाई स्कूल के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद सुल्तान अंसारी, प्राचार्या शाहीन नाज, सोगरा हाई स्कूल के सदस्य जावेद कुरैशी, असगर शमीम सभी शिक्षकगण एवं प्रधान लिपिक मोहम्मद सईदु जफर उर्फ खुर्रम, मोहम्मद महताब खान, मोहम्मद तौसीफ आलम, मोहम्मद फिरोज, मोहम्मद फजल उपस्थित रहे।