बक्सर के दुल्लहपुर में आयोजित श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

बक्सर

बक्सर, विक्रांत : बक्सर जिला के चर्चित दुल्लहपुर गांव में जारी श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ और भगवान सूर्य नारायण मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा धार्मिक अनुष्ठान में धर्मानुरागियों सहित सामान्य श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी है.

इसी कड़ी में मंगलवार को जिले के दर्जन भर जनप्रतिनिधि जिला पार्षद हम किसी से कम धर्मानुरागी नहीं को चरितार्थ करते हुए अनुष्ठान स्थल पर पहुंचे और नव निर्मित सत्य के प्रतिक भगवान सूर्य मंदिर में माथा टेका. महायज्ञ मंडप में परिक्रमा करने के बाद प्रसाद ग्रहण किया.

जिले का प्रथम नव निर्मित भगवान सूर्य नारायण मंदिर में दर्शन पूजन करने पहुंचे जिला परिषद सदस्यों मे धर्मेंन्द्र ठाकुर. अरमान मल्लिक, अशोक राम के आलावे जिला परिषद के उपाध्यक्ष की प्रतिनिधि सुनिल सिंह, जिला पार्षद प्रतिनिधि मनोज कुशवाहा, पुना साह एवं सुग्रीव कुंवर आदि शामिल थे.

साथ ही मौके पर जिला पार्षद प्रतिनिधि मुर्तजा अंसारी भी शरीक रहे. भगवान सूर्य नारायण प्राण प्रतिष्ठा समारोह एवं श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ समिति के प्रमुख सदस्य पूर्व मुखिया सह जिला पार्षद प्रतिनिधि ने बताया कि सत्य के प्रतिक भगवान सूर्य मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान धार्मिक परंपरा के अनुसार आगामी 6 फरवरी को होना सुनिश्चित है. महायज्ञ के दौरान आगामी आठ फरवरी को भंडारा का आयोजन सुनिश्चित है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *