बीपी डेस्क। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक अन्य मार्ग स्थित सीएम आवास पर ध्वजारोहण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने तिरंगे को सलामी दी और प्रदेशवासियों को 77वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारी, सुरक्षाबल और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान के साथ पूरे क्षेत्र में देशभक्ति का माहौल नजर आया। सीएम नीतीश ने ट्विट कर भी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। सीएम नीतीश ने लिखा कि,गणतंत्र दिवस के अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
