हर घर तिरंगा अभियान के समापन दिवस पर एनएसएस के स्वयंसेवको द्वारा निकाली गई

बक्सर

बक्सर, विक्रांत। हर घर तिरंगा अभियान की सोमवार 17 अगस्त समापन दिवस के मौके पर स्थानीय डी के कालेज की एनएसएस इकाई द्वारा तिरंगा रैली निकाली गई। एनएसएस के समन्वयक डा चंद्रभूषण की नेतृत्व में निकाली गई रैली को प्राचार्या प्रो वीणा कुमारी ने तिरंगा ध्वज लहरा कर रैली को विदा किया।

जो कालेज परिसर से निकलकर स्टेशन रोड होते हुए नया भोजपुर के रास्ते से कालेज परिसर में पहुंचा। रैली में शामिल एनएसएस के छात्र छात्राएं भारत माता की जय, वंदेमातरम एवं देश के अमर शहीदों के नाम का जयकारे लगा रहे थे। रैली में डा उषा रानी, डा रमेश कुमार यादव, डा पूनम मौर्या, डा राहि आदि मौजूद रहे।