पटना, बीपी डेस्क। बिहार में आई बाढ़ के मद्देनजर प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम ने 01 करोड़ रूपये का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष के लिये मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी को लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में सौंपा।
मुख्यमंत्री ने इस सहयोग के लिये बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह राशि राज्य में आपदा एवं कठिन परिस्थितियों के समय जरूरतमंद लोगों की मदद में काम आएगी।
इस अवसर पर पर्यटन मंत्री श्री केदार प्रसाद गुप्ता, पर्यटन विभाग के सचिव श्री लोकेश कुमार सिंह, बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम के प्रबंध निदेशक श्री नंदकिशोर, पर्यटन विभाग के विशेष सचिव श्री प्रदीप सिंह उपस्थित थे।
