सेंट्रल डेस्क। प्रधानमंत्री मोदी ने बंगाल के कृष्णनगर में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा झालमुड़ी ने कुछ लोगों को झन्नाटेदार झटका दिया है. झालमुड़ी मैंने खाई, झटका TMC को लगी. ममता सरकार पर हमला बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि बंगाल की जनता टीएमसी के जंगलराज के खिलाफ है.
टीएमसी का जंगलराज अब नहीं चलेगा. जिसने लूटा है अब उसे लौटना पड़ेगा. बंगाल में एक तरफ जहां पहले चरण की वोटिंग हो रही है, वहीं दूसरी तरफ प्रधानमंत्री मोदी दूसरे फेज के लिए ताबड़तोड़ चुनाव प्रचार कर रहे हैं. दूसरे चरण के लिए वोटिंग 29 अप्रैल को है.
बंगाल के बंगाल के कृष्णनगर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि झालमुड़ी मैंने खाई और झटका टीएमसी को लगी. 4 मई को मिठाई और झालमुड़ी दोनों बटेंगी. बंगाल के वकील सच्चे न्याय के लिए वोट करें. इस बार बंगाल का चुनाव जनता लड़ रही है. जहां भारी मतदान वहां बीजेपी की जीत. लोग कह रहे हैं कि बहुत हो गया.
