बिहारशरीफ, अविनाश पांडेय: कारगिल विजय दिवस के अवसर पर 38 बिहार बटालियन एन सी सी के द्वारा आयोजित कारगिल पार्क में 27 वां विजय दिवस समारोह में शामिल होकर शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर जदयू विधायक दल के नेता बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार सांसद कौशलेंद्र कुमार कमांडिंग ऑफिसर कर्नल राजेश बहरी ने श्रृद्धांजलि दी।
इस अवसर पर मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि कारगिल विजय की 27 वें वर्षगांठ पर हम उन वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। जिन्होंने देश की आन-बान-शान के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। 26 जुलाई 1999 का दिन हर भारतीय के लिए गर्व और प्रेरणा का दिन है। उन्होंने कहा कि बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। कारगिल के शहीदों का साहस आने वाली पीढ़ियों को देशभक्ति और कर्तव्य का पाठ पढ़ाता रहेगा। सेना पर गर्व हमारे जवान हर मौसम,हर परिस्थिति में सीमा की रक्षा कर रहे हैं।
पूरा देश उनके साथ है। शहीदों के परिवारों की देखभाल करना सरकार और समाज दोनों का कर्तव्य है। उनके बच्चों की शिक्षा और परिवार के कल्याण के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। हम सब मिलकर एक सशक्त, एकजुट और आत्मनिर्भर भारत बनाने का संकल्प लें कारगिल युद्ध के वीर अमर शहीद जवानों को आज याद करने का दिन है।
कारगिल युद्ध में हंसते हंसते अपने प्राणों की आहुति देने वाले नालंदा जिला के वीर सपूत अमर शहीद हरदेव प्रसाद को विशेष रूप से याद किया।कारगिल के वीर सैनिकों के अद्वितीय साहस और बलिदान के कारण ही देश की सीमाएं सुरक्षित हैं। उनका त्याग और समर्पण आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा। कार्यक्रम के दौरान कारगिल युद्ध में शहीद हुए हरदेव प्रसाद की पत्नी वीरांगना मुन्नी देवी को एवं एन सी सी बटालियन में पदस्थापित आर्मी के जवानों को अंगवस्त्र भेंट कर मंत्री ने सम्मानित कर कहा कि जवानों का बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता।
जो शहीद हुए हैं उनकी ज़रा याद करो कुर्बानी राज्य सरकार शहीदों के परिवारों के सम्मान और कल्याण के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। सांसद कौशलेन्द्र कुमार ने कहा कि कारगिल विजय दिवस केवल एक सैन्य जीत का प्रतीक नहीं,बल्कि भारतीय सैनिकों के अदम्य साहस, दृढ़ संकल्प और राष्ट्रप्रेम का पर्व है।
उन्होंने कहा कि देशवासियों का कर्तव्य है कि वे शहीदों के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाएं और राष्ट्र निर्माण में योगदान दें।38 बिहार बटालियन एन सी सी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल राजेश बहरी ने कहा कि हम सैनिकों को समाज में मान और सम्मान मिले देश की एकत और अखंडता शांति सद्भाव प्रेम मिल्लत बनायें रखना चाहिए।
यही शहीदों के प्रति श्रद्धांजलि होगी शहीद जवान के परिजनों को हर संभव मदद करना चाहिए उनके सुख दूख में शामिल होना चाहिए। इस अवसर पर 38 बिहार बटालियन एन सी सी के सूबेदार मेजर ललिनद्र टिग्गा, विशाल पाण्डेय, सुबेदार मदन सिंह, मेहता नरेंद्र शर्मा,गो बहादुर ऐली,रामा पठान,बी एच एम भीम, बहादुर बुडढा,
भीम बहादुर गलामी हवलदार रोमन अधिकारी नवीनीत आनंद हवलदार संजय कुमार, रंजय वर्मा, गणेश बी सी,रौशन श्रेष्टा,मुकुल कुमार,महंतेश गार्डर,नंदा वारला,लांसनायक राजन बुडढा,ऋषि थापा डॉ धनंजय देव,गुलरेज़ अंसारी,रजनीश कुमार सिंह,त्रिनयन कुमार अमित कुमार रिक्की सहित दर्जनों एन सी सी कैडेट उपस्थित थे।
