नालंदा: खड़गे के अपमान के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जताया विरोध

नालंदा

बिहारशरीफ, अविनाश पांडेय : कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी के अपमान के विरोध में नालंदा जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आज स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर विरोध कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और लोकतंत्र एवं संविधान की रक्षा का संकल्प लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नालंदा जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष विवेक कुमार सिन्हा ने कहा कि “मल्लिकार्जुन खड़गे जी देश के वरिष्ठ नेता और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं।

उनका अपमान लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक मर्यादाओं का अपमान है। कांग्रेस पार्टी किसी भी प्रकार के अपमानजनक और लोकतंत्र विरोधी व्यवहार को स्वीकार नहीं करेगी। हम लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से इसके खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करते रहेंगे।” उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी जी ने सत्य, अहिंसा और लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित किया।

आज उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देश की एकता, अखंडता, भाईचारे और संविधान की रक्षा का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मो. असगर भारती, इंजीनियर टीपू, अनिल चंद्रवंशी, अजय पांडे, अजीत राज (मीडिया प्रभारी), मो. इमरान खान, हरि सिंह सेंगर , अफजल, विकी, डॉ. अवधेश एवं मो. आजाद सहित बड़ी संख्या में जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।