बक्सर, विक्रांत। डुमरांव के पूर्व विधायक डॉ अजीत कुमार सिंह की पहल और प्रयास रंग लाई. बीते अपराह बेला में आई आंधी पानी से डुमरांव नगर के राज गढ़ चौक के पास मौजूद अति प्राचीन एक हरे भरे पेड़ के बिजली की तार पर गिरने से आपूर्ति व्यवस्था चौबीस घंटे तक ठप्प थी.
बिजली की आपूर्ति ठप्प रहने से पेयजल संकट भी विकट बन गई थी. इस संकट को .नागरिकों के बीच आक्रोश व्याप्त था. पूर्व विधायक डॉ अजीत कुमार सिंह द्वारा संबंधित विभाग के अधिकारियों से सीधे संवाद किए जाने के बाद एक पेड़ के गिरे पड़े रहने के चलते उत्पन्न पेय जल और बिजली संकट को दूर करने की दिशा में तेजी आई.
चंद घंटे के बाद करीब आठ बजे रात्रि में नगर की आधी आबादी रौशन हुआ. पर बिजली आपूर्ति व्यवस्था ट्रिपिंग से रुग्ण दिखी. बिजली आपूर्ति में लो वोल्टेज का समावेश बना रहा. स्थानीय नागरिकों में देर रात तक बिजली आपूर्ति व्यवस्था पूर्णतः दुरुस्त हो जाने को उम्मीद जगी हुई है.
