मेष
आर्थिक स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। माता की सेहत और घरेलू सुख-सुविधाओं पर खर्च होगा। कार्यस्थल पर तनाव हो सकता है। पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताएंगे। संबंधों को लेकर सावधान रहने की जरूरत है।
वृष
कोई बड़ा खर्च सामने आ सकता है। पेट से जुड़ी परेशानी हो सकती है। कार्य स्थल पर साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। व्यापारिक यात्रा सफल रहेगी। छोटे भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा।
मिथुन
आर्थिक लेन-देन में थोड़ी रुकावट आ सकती है। मानसिक रूप से तरोताजा महसूस करेंगे। कार्यस्थल पर वाणी पर संयम रखें। आपकी संवाद शैली से व्यापार में लाभ होगा। सिंगल लोगों को कोई खास मिल सकता है।
कर्क
आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। सिरदर्द की समस्या हो सकती है। वर्कप्लेस पर सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। कारोबार में निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। पार्टनर को अपनी भावनाएं स्पष्ट बताएं।
सिंह
अनावश्यक खर्च और व्यर्थ की भागदौड़ होगी। क्रोध और अनिद्रा से बचकर रहें। नौकरी में पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कारोबार में लाभ होगा। लव लाइफ में मधुरता बनी रहेगी।
कन्या
पार्टनर के साथ संवाद बनाए रखें। अनावश्यक खर्चों से बचें। जोड़ों की समस्या हो सकती है। नौकरी में बदलाव, आय में वृद्धि के योग। कारोबारी हैं तो बारीक काम में ध्यान देने की जरूरत है।
तुला
रुका हुआ धन मिलने की संभावना है। नियमित दिनचर्या का पालन करें। कार्यक्षेत्र में पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। साझेदारी के काम में लाभ मिलेगा। पार्टनर के साथ संबंध और प्रगाढ़ होंगे।
वृश्चिक
परिवार के साथ लंबी यात्रा के योग हैं। भारी सामान उठाते वक्त सावधानी रखें। कार्यस्थल पर चुनौतियों में भाग्य का साथ मिलेगा। कारोबारी हैं तो नए अवसार प्राप्त होंगे। पार्टनर पर भरोसा बनाए रखें।
धनु
पार्टनर के साथ रिश्ते में विश्वास बढ़ेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। पाचन क्रिया से जुड़ी सावधानी बरतें, वाहन सावधानी से चलाएं। नौकरी में आज का दिन सकारात्मक रहेगा, लेकिन विवादों से दूर रहें। शेयर बाजार या म्यूचुअल फंड से लाभ हो सकता है।
मकर
जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे। संपत्ति से जुड़े काम पूरे होंगे। घुटनों या हड्डियों का ध्यान रखें। कार्यस्थल पर आपकी मेहनत का फल मिल सकता है। व्यापारिक साझेदारी में लाभ होगा।
कुंभ
उधारी के लेनदेन से बचें। स्वास्थ्य में सुधार होगा, कानूनी मामलों में राहत। नौकरी में टीम वर्क से सफलता मिलेगी। कारोबारी हैं तो शत्रुओं और प्रतिस्पर्धियों पर विजय मिलेगी। लव लाइफ में कोई नया मोड़ आ सकता है।
मीन
आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। कफ या सर्दी की समस्या हो सकती है। कार्यस्थलन पर रचनात्मक कार्यों से जुड़ेंगे तो लाभ होगा। शेयर बाजार या जोखिमभरे निवेश से बचें। पार्टनर की सुनें, विद्या और संतान पक्ष को लेकर चिंता रह सकती है।
