मेष राशि
आज के दिन श्री हनुमान मंदिर में चमेली का तेल दान करें यह आपके लिए लाभदायक होगा। किसी खास मामले को लेकर आपकी सोच सकारात्मक बनेगी। पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। आपको अपने जीवन साथी की सभी आवश्यकताओं की पूर्ति का ध्यान देना होगा। रिलेशनशिप से संबंधित बातों में प्रगति होती हुई नजर आएगी। कोई व्यक्ति ना सिर्फ आपका मार्गदर्शन करेगा बल्कि आपको प्रेरित भी करेगा। व्यापारियों को आर्थिक नुकसान के प्रति सावधान रहने की आवश्यकता है। ऑफिशियल कार्य को करते समय टाइम-टेबल का ध्यान रखें। घुटनों तथा जोड़ों के दर्द की समस्या परेशान कर सकती है। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें।
वृषभ राशि
आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। जिस तरह से आपने खुद को बनाए रखा है दूसरे लोग आपकी तारीफ कर सकते हैं। किसी के साथ संबंध बनाते समय लापरवाही न दिखाएं। जीवनसाथी के प्रति समर्पित भाव रहेगा। प्रेम जीवन अच्छा व्यतीत होगा। आर्थिक मोर्चे पर स्थिरता बनी रहेगी और नए अवसर भी आपके दरवाजे पर दस्तक दे सकते हैं। जिन लोगों का व्यापार सुस्त पड़ गया है वो तरक्की की राह पकड़ लेंगे। महत्वपूर्ण मीटिंग करने के लिए दिन शुभ है। नौकरी पेशा लोग काफी सामर्थ्य दिखाएंगे और अपने कामों को पूरे जोश के साथ हल करेंगे। अपने डेली रुटीन में थोड़ा वक्त सेहत और फिटनेस के लिए निकालना जरुरी है। यदि आप यात्रा के लिए लंबी हवाई यात्रा कर रहे हैं, तो सुनिश्चित करें कि आप हाइड्रेटेड रहें।
मिथुन राशि
आज के दिन आपको सितारों का मिला-जुला असर देखने को मिलेगा। अनुत्पादक गतिविधियों में अपना समय और ऊर्जा बर्बाद न करें। छात्र ग्रुप स्टडी में अच्छा लाभ प्राप्त कर सकते हैं। आपका राशिफल प्रेम जीवन के संबंध में आशावाद, अच्छी ऊर्जा और उत्साह से भरा है। शादीशुदा जीवन में प्यार भरे समय की प्राप्ति होगी। पैसों की स्थिति में जल्दी ही अच्छा बदलाव आ सकता है। अगर व्यापार में कुछ नया करने की सोच रहे हैं तो पहली उसकी योजना तैयार कर लें। लंबे समय से चली आ रही किसी प्रॉप्रर्टी की डील को करने में सफल हो सकते हैं। किसी दोस्त की मदद से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। कला के क्षेत्र में रुचि रखने वाले लोगों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। कुछ जातकों को पैर दर्द और शारीरिक कमजोरी महसूस हो सकती है। घर से बाहर निकलते समय जरुरी एहतियात बरतें।
कर्क राशि
आज के दिन आप अपने अंदर अद्भुत ऊर्जा व आत्मविश्वास महसूस करेंगे। अपने हंसमुख स्वभाव से लोगों को प्रभावित करने में सफल रहेंगे। जीवन में आ रही छोटी-मोटी परेशानियों को नजरअंदाज करें। जीवनसाथी के साथ आप बेहतरीन समय व्यतीत करेंगे। आप लवर के साथ मूवी या किसी कार्यक्रम में जा सकते हैं। किसी के साथ धन-संबंधी बात करने से बचें। किसी के साथ व्यापार शुरू करने से पहले अच्छे से जांच पड़ताल कर लें। रुकी हुई डील में फायदा मिल सकता है। नौकरीपेशा से जुड़े लोग अधिकारियों और सहकर्मियों से संबंध मधुर रखें। मस्से (पाइल्स) के शिकार हैं तो खास सावधानी बरतें। ट्रेन से यात्रा करने का यादगार अनुभव मिलने वाला है, रोमांचक सफर रहने की उम्मीद है।
सिंह राशि
आज के दिन आपकी महत्वकांक्षी की प्राप्ति का दिन रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन बेहतर रहने वाला है। परिवार व परिचित में यदि कोई बीमार है तो फोन पर ही हाल-चाल अवश्य लें। जीवनसाथी के मूड का पूरा ध्यान रखना आपके हित में रहेगा। प्रेम के मामले में नए प्रस्ताव मिल सकते हैं। परिश्रम के अनुसार धन लाभ की स्थिति बनी हुई है। रेस्टोरेंट चला रहे लोगों को रोज की अपेक्षा अधिक मुनाफा होगा। कारोबार में समझदारी से और संभलकर निर्णय लें। आपका भावुकता की बजाय व्यवहारिक दृष्टिकोण आपकी तरक्की में सहायक रहेगा। जो छात्र रिसर्च कर रहे हैं, उन्हें कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। मानसिक और शारीरिक रूप से थोड़ा अस्वस्थ महसूस करें। अपनी जांच अवश्य कराएं तथा इलाज लें। व्यवसाय से संबंधी यात्रा करनी पड़ेगी, जो सफल रहेगी।
कन्या राशि
आज के दिन आपका ध्यान धर्म व अध्यात्म के कार्य की ओर बढ़ेगा। किसी बात की ज्यादा चिंता न करें तो यही आपके लिए अभी अच्छा रहेगा। उन रिश्तों को जोड़ने का प्रयास करें, जो किसी कारणों के चलते टूट गए थे। आप प्रेम जीवन में काफी रोमांटिक मूड में रहेगें। आपका दिन धन के मामले में अच्छा रहेगा। बिजनेस में लोन या टैक्स संबंधित फाइलों में पूरी पारदर्शिता रखें। ऑनलाइन काम कर रहे लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है। काम से एक बहुत जरूरी ब्रेक आपको फिर से सक्रिय करने में मदद करेगा। छात्रों को नई चीजें सीखने का अवसर मिलेगा। आपको आगाह किया जाता है कि खांसी जुखाम और इन्फेक्शन जैसी परेशानियों से अपना बचाव करें। अनावश्यक घूमने फिरने से बचें। यात्रा के बीच मे पेट से संबंधित पीड़ा हो सकती है।
तुला राशि
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। अपने जीवन साथी से झूठ बोलना ठीक नहीं है। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने प्रिय को अपने घर वालों से मिलवा सकते हैं। कुत्तों को बिस्कुट खिलाएं आपके लिये लाभकारी रहेगा। ऑनलाइन खरीदारी पर आप धन खर्च कर सकते हैं। आपको किसी विदेशी व्यापारिक उद्दयम से बड़ा मुनाफा होने की संभावना दिख रही है। बिजनेस में आपके द्वारा किये गए प्रयास रंग ला सकते हैं। नौकरी बदलने के बारे में योजना बना रहे हैं तो समय अनुकूल है। नौकरीपेशा लोग फाइनेंस से जुड़े मामलों को सावधानी से करें। सुनिश्चित करें कि आपके शरीर को वे सभी पोषक तत्व और विटामिन मिल रहे हैं जिनकी आपको आवश्यकता है। कहीं घूमने जाने वालो को सलाह दी जाती है कि वह समुद्र के किनारे वाली जगह घूमने जायें।
वृश्चिक राशि
आज का दिन महिलाओं के लिए विशेष रूप से शुभ है। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। आप परिवार में शुरु होने वाले किसी रोमांचक कार्य को लेकर बेहद उत्साहित रहेंगे। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं का उचित सम्मान करेंगे। आपके प्रेम जीवन के लिए दिन मजबूत संकेत दिखाई दे रहा है। अपने क्रैडिट और डेबिट कार्ड संभालकर रखें। रुका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावनाएं हैं। स्टील और धातु का कारोबार करने वाले लोगों को अच्छा मुनाफा होगा। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए अभी स्थिति यथावत ही रहेगी। दवाइयों की बजाय व्यायाम और योगा तथा उचित जीवन शैली को अपनी दिनचर्या में शामिल करें। सेहत अच्छी रहने के कारण आप कहीं घूमने जाने का प्लान कर सकते हैं।
धनु राशि
आज के दिन आप आकर्षक, उज्ज्वल हैं, और आपके चारों ओर सकारात्मक ऊर्जा रहेगी। दूसरों के मामले में ज्यादा हस्तक्षेप करने से बचें। परिवार के किसी मामले पर अपनी पकड़ बनाकर रखने की जरुरत होगी। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन काफी अच्छा रहेगा। जो लोग किसी से प्रेम करते हैं, उन्हें आज अपना प्यार दिखाने का मौका मिलेगा। किया गया कार्य धन लाभ के लिए सफल होगा। कोई आपको वह पैसा लौटाएगा जो आपने उन्हें उधार दिया था। बिजनेस में दोस्तों से मदद मिल सकती है। साझेदारी में किसी भी तरह का व्यापार करने से बचें। कार्यक्षेत्र में जब-तक आप अपना सर्वश्रेष्ठ कर रहे हैं, अच्छी चीजें होंगी। किसी स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या के उपचार होने से खुद को बेहतर महसूस कर सकते हैं। जो लोग विदेश यात्रा पर जा रहे हैं वो अच्छे मौसम और रोमांचक यात्रा का मजा ले सकेंगे।
मकर राशि
आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। किसी नई जगह जाकर बसने की इच्छा जल्द पूरी हो सकती है। आपका साथी थोड़ा चुप रह सकता है। बातचीत के जरिए किसी भी समस्या का हल निकालें। यदि आप किसी से प्रेम करते हैं तो दिल की बात कहने में सफलता मिल सकती है। सकारात्मक रहें और सही ढंग से धन को प्राप्त करने का प्रयास करें। कारोबार में जल्दबाजी में निर्णय न लें। व्यापार के मामले में थोड़े चालाक बनें। नौकरी में अपना काम पूरी ईमानदारी से करें। आपके कुछ पुराने छुपे रोग फिर से उभर सकते हैं, सावधान रहें। किसी टूरिस्ट प्लेस पर छुट्टियां मनाने जा सकते हैं। आप में से कुछ लोगों कोई करीबी यात्रा के लिए आमंत्रित कर सकता है।
कुंभ राशि
आज के दिन किस्मत के सहारे आपको कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। किसी और के मामले में उसकी ओर से फैसले लेने से बचें। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिन अच्छा है। दांपत्य जीवन के लिए दिन बढ़िया रहेगा और जीवनसाथी को कोई लाभ मिलेगा। सामान्य से अधिक धन लाभ होगा। थोक व्यापारियों के लिए दिन अच्छा है। भविष्य संबंधी योजनाओं पर विचार विमर्श करने तथा उन्हें साकार करने के लिए अनुकूल समय है। किसी नए काम से आपको जुड़ने का मौका मिल सकता है। घर खरीदने का विचार बड़ों के साथ बैठकर बनायेंगे। वर्तमान मौसम की वजह से स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। ज्यादा एसिडिटी बढ़ाने वाले खाद्य पदार्थों का सेवन न करें। नौकरीपेशा लोगों को कोई ऑफिशियल यात्रा का ऑर्डर मिल सकता है।
मीन राशि
आज के दिन आपको दूसरों की खातिर कुछ त्याग करना पड़ सकता है। खुद पर अधिक विश्वास रखें दूसरों की अपेक्षा। आप आश्वस्त रहना चाहेंगे कि आपके जीवनसाथी और बच्चों की डिमांड पूरी हो रही है। प्यार में आपका मन चंचल हो रहा है लेकिन जीवन के कुछ बड़े फैसलें आपको लेने पड़ेंगे। आप आर्थिक मामलों में समझदारी रखें। इलेक्ट्रॉनिक्स का कारोबार कर रहे लोगों को अच्छा लाभ मिलेगा। आपके काम-काज को नई दिशा मिलने की संभावना बढ़ रही है। कार्यक्षेत्र में केवल वही करें जो आपको सही लगे। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामले आपके पक्ष में आ सकते हैं। अधिक तला हुआ और मसालेदार खाने की वजह से पाचन से संबंधित समस्या निर्माण होगी। बिजनेसमेन को बहुत ज्यादा यात्रा करने का संयोग बन रहा है।
