बिहारशरीफ, अविनाश पांडेय : अपराधी पुलिस की नाइट पेट्रोलिंग के तमाम दावों को खोखला साबित कर रहे हैं नालंदा जिले में चोरी डकैती एवं लूट की ज्यादातर घटनाएं रात को ही विभिन्न थाना क्षेत्र में हाल के दिनों में घटी है। इस बार अपराधियों ने नूर सराय क्षेत्र को रेखांकित किया। अपराधी संगठित होकर एक जनरल स्टोर का ताला तोड़ दुकान के अंदर रख हजार रुपए मूल्य की संपत्ति लेकर चंपत हो गए खबर है कि उक्त दुकान से 70 हजार कैश भी गायब किए गए।

बताया जाता है कि नूरसराय क्षेत्र में पिछले 30 दिनों के अंदर यह तीसरी बड़ी चोरी है। चोरी किया घटना थाना क्षेत्र के डोइया मोड़ स्थित बजरंगबली मंदिर के पास संचालित एक जनरल स्टोर में मंगलवार की सुबह सामने आई। चोरों ने देर रात दुकान का ताला तोड़कर नकदी समेत करीब 70 हजार रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। सूचना मिलते ही नूरसराय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
दुकान संचालक नंदलाल पासवान ने बताया कि सोमवार रात वह रोज की तरह दुकान बंद कर अपने घर चले गए थे। मंगलवार सुबह स्थानीय ग्रामीणों ने उन्हें दुकान में चोरी होने की सूचना दी। मौके पर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि दुकान का सामान बिखरा पड़ा था और गल्ले से करीब 10 हजार रुपये नकद गायब थे। इसके अलावा दुकान से लगभग 50 से 60 हजार रुपये मूल्य का सामान भी चोरी कर लिया गया था।
पीड़ित ने बताया कि पिछले एक महीने के दौरान थाना क्षेत्र में चोरी की यह तीसरी घटना है। लगातार हो रही चोरियों से स्थानीय दुकानदारों में दहशत और नाराजगी का माहौल है। लोगों ने पुलिस से रात्रि गश्त बढ़ाने और चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की है। घटना की सूचना मिलते ही नूरसराय थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और बारीकी से जांच-पड़ताल की।
थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित नंदलाल पासवान के लिखित आवेदन के आधार पर अज्ञात चोरों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आसपास के साक्ष्यों और अन्य पहलुओं की जांच करते हुए आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।
