मेष
अचानक खर्च बढ़ सकते हैं। पेट संबंधी परेशानी हो सकती है, मसालेदार भोजन से परहेज करें। नौकरी में वरिष्ठों के साथ धैर्य रखें और कार्य में जल्दबाजी न करें। कारोबार में अनावश्यक खर्च और बिना सोचे-समझे निवेश से बचें। पार्टनर के प्रति आक्रामक रवैया तनाव बढ़ा सकता है। संयम से काम लें।
वृष
कारोबार में ग्राहकों और साझेदारों से बातचीत लाभदायक रहेगी। पार्टनर के साथ रिश्ते में मजबूती आएगी। मन की बात साझा करें। आय के साथ कुछ जरूरी खर्च बने रहेंगे। बचत पर ध्यान दें। पर्याप्त नींद लें। कार्यस्थल पर आपकी मेहनत का सकारात्मक प्रभाव दिखाई देगा।
मिथुन
अविवाहित लोगों के लिए विवाह के अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। बकाया राशि मिलने की संभावना है। मानसिक व्यस्तता अधिक रहने से तनाव हो सकता है। नेटवर्किंग और मीटिंग्स के माध्यम से नए अवसर मिलेंगे। मार्केटिंग, बिक्री और ऑनलाइन कारोबार से जुड़े लोगों के लिए दिन शुभ।
कर्क
जीवनसाथी या पार्टनर की बात को धैर्य से सुनें। पैसों का प्रवाह सीमित रह सकता है। अनावश्यक खरीदारी से बचें। मानसिक थकान हो सकती है। कार्यक्षेत्र में अधिक मेहनत की आवश्यकता है। निराश न हों परिणाम आने में थोड़ा समय लग सकता है। बड़े आर्थिक जोखिम से बचें।
सिंह
व्यस्तता के कारण पार्टनर को समय देने में झिझक या कठिनाई हो सकती है। आर्थिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। गर्मी व पाचन संबंधी समस्याओं से बचाव रखें। नेतृत्व क्षमता निखरेगी, हालांकि काम का दबाव बना रहेगा। कारोबारी हैं तो बारीकियों पर ध्यान दें।
कन्या
आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। स्वास्थ्य सामान्य से बेहतर रहेगा; ध्यान करें। नई जिम्मेदारी या पदोन्नति के अवसर मिल सकते हैं। योजनाबद्ध तरीके से काम करने पर व्यापार में मुनाफा होगा। पार्टनर के प्रति आपका स्नेह रिश्ते में नया उत्साह भरेगा।
तुला
आपका शांत व्यवहार रिश्ते की डोर को मजबूत बनाए रखेगा। खर्चों की प्राथमिकता तय करें। कंधों या कमर में खिंचाव की शिकायत हो सकती है। सहकर्मियों के साथ बातचीत में स्पष्टता रखें ताकि गलतफहमी न हो। व्यापारिक साझेदारी में पारदर्शिता बनाए रखें।
वृश्चिक
पारिवारिक मतभेद को सुलझाने का सही दिन है। आय के नए स्रोतों पर विचार होगा। मानसिक शांति के लिए पर्याप्त आराम करें। नौकरी में आत्मविश्वास बढ़ेगा। वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। कारोबारी हैं तो पुराने संपर्कों से लाभ होगा।
धनु
धन की स्थिति संतोषजनक रहेगी। नियमित दिनचर्या रखें। सेहत अच्छी रहेगी। नौकरी में नए कौशल सीखने या प्रशिक्षण के लिए दिन उत्तम है। व्यापार विस्तार की योजनाएं सफल हो सकती हैं। पार्टनर के साथ भविष्य की योजनाओं पर गंभीर व सकारात्मक चर्चा होगी।
मकर
रिश्ते में व्यावहारिक दृष्टिकोण अपनाएं, लेकिन भावनाओं की अनदेखी न करें। आय स्थिर रहेगी। जोड़ों में जकड़न या थकान महसूस हो सकती है। नौकरी में जिम्मेदारियां बढ़ेंगी लेकिन आपकी निष्ठा वरिष्ठों की नजर में आएगी। कारोबारी हैं तो रुके हुए व्यावसायिक सौदे आगे बढ़ेंगे।
कुंभ
जो कारोबारी तकनीक और डिजिटल क्षेत्र में हैं उनके लिए दिन शानदार। दोस्तों और पार्टनर के साथ खुशनुमा व दोस्ताना माहौल रहेगा। आमदनी में सुधार के नए रास्ते खुलेंगे। काम के बीच में ब्रेक लेते रहेंगे तो सेहत अच्छी रहेगी। नौकरी में नए विचारों और रचनात्मकता से अलग पहचान मिलेगी।
मीन
दांपत्य जीवन में एक-दूसरे की भावनाएं समझने से संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। धन उधार देने में सावधानी बरतें। पर्याप्त नींद लेंगे तो सेहत अच्छी रहेगी। नौकरी में भावनाओं के बजाय व्यावहारिक सोच से निर्णय लें। कारोबारी हैं तो अधूरे प्रोजेक्ट्स पूरे होने से राहत मिलेगी।
