इस मामले में अब तक 9 अपराधियों की हो चुकी है गिरफ्तारी
बिहारशरीफ, अविनाश पांडेय : नालंदा का चर्चित डकैती कांड में अब तक 9 अपराधियों की गिरफ्तारी पूरी हो चुकी है। इस कांड में शेष बचे अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी जारी है। सदर एसडीपीओ अमरकांत ने बताया कि दोनों अपराधियों की गिरफ्तारी छत्तीसगढ़ से की गई है।







दोनों के पास से चार लाख 72 हजार कैश के अलावा भारी मात्रा में सोने के आभूषण बरामद किए गए हैं। अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर दीप नगर थाना अध्यक्ष सुमन कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई थी।
गठित टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर दोनों की गिरफ्तारी छत्तीसगढ़ से संभव हो पाई। प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी देते हुए एसडीपीओ ने बताया कि दीप नगर थाना क्षेत्र के देवी सराय निवासी व पेशे से कारोबारी राजीव रंजन के घर पर 3 अगस्त 2026 की मध्य रात्रि अपराधियों ने डकैती की घटना को अंजाम दिया था।
वारदात के तत्काल बाद पुलिस द्वारा फौरी कार्रवाई करते हुए इस अपराध में बड़ी भूमिका निभाने वाले अजीत सिंह की गिरफ्तारी पूर्व में ही की जा चुकी है। अभी तक कुल 9 अपराधी पुलिस की पकड़ में है। गिरफ्तार अपराधियों में दीपनगर थाना क्षेत्र के गुलनी गांव निवासी राजकुमार महतो के 25 वर्ष के पुत्र सोनू कुमार एवं दीपनगर थाना क्षेत्र के जोरारपुर गांव निवासी शंकर प्रसाद के 25 वर्षीय पुत्र धीरज कुमार शामिल है।
