IPL 2026 : रिंकू सिंह ने खेली लखनऊ के खिलाफ खेली उपकप्‍तानी पारी, 51 गेंदाें पर बनाए नाबाद 83 रन

IPL कानपुर लखनऊ

–पारी के आखिरी ओवर में 4 छक्‍के मारकर लोगों को याद दिलाया यश दयाल के खिलाफ मारे गए 5 छक्‍को का इतिहास

लखनऊ/कानपुर, भूपेंद्र सिंह। लखनऊ बनाम कोलकाता के आईपीएल 2026 के 38वें मैच में उत्तर प्रदेश के क्रिकेटरों का जलवा बरकरार दिखा।
इकाना स्टेडियम पर जहां एक ओर यूपी के उभरते हुए तेज गेंदबाज मोहसिन खान के कॅरियर के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन (23 रन पर पांच विकेट) किया।

वहीं केकेआर के उपकप्तान रिंकू सिंह ने नाबाद 83 रन की ताबड़तोड़ संयम भरी पारी खेली जिससे कोलकाता नाइट राइडर्स ने निर्धारित ओवर में सात विकेट पर 155 रन का चुनौती पूर्ण स्कोर बनाया। इस मैच में एलएसजी के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया।

हालांकि पहले बल्लेबाजी करने उतरी केकेआर की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम ने 27 रन पर तीन विकेट गंवा दिए थे। टीम से एकमात्र सफल बल्लेबाज इंटरनेशनल सितारे उपकप्तान रिंकू सिंह रहे जिन्होंने 51 गेंदों पर सात चौके व पांच छक्के से नाबाद 83 रन की पारी खेली। रिंकू ने पारी के आखिरी ओवर में चार छक्के जड़ते हुए मैच में रोमांच भर दिया।

केकेआर ने टिम सिफर्ट के रुप में पहला विकेट गंवाया। उन्हें मोहसिन खान ने पारी के दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर मुकुल चौघरी के हाथों कैच कराया। टिम ने तीन गेंदों का सामना किया और खाता भी नहीं खेल सके । मोहसिन ने अपने इस ओवर मे कोई रन नहीं दिया।

उन्होंने लगातार दूसरे मैच में मेडन ओवर डाला है।इसके बाद मोहसिन ने कोलकाता के कप्तान अजिंक्य रहाणे की पारी का अंत किया। रहाणे 15 गेंदों पर 10 रन ही बना सके। वह चौथे ओवर की चौथी गेंद पर एडम मार्करम को कैच थमा बैठे। इसके बाद अंगकृष रघुवंशी के रुप में टीम का तीसरा विकेट गिरा।

वह नौ रन के व्यक्तिगत स्कोर पर पांचवें ओवर की अंतिम गेंद पर फील्डिंग में बाधा पहुंचाने के दोषी पाए गए जिसके बाद अंपायरों ने उन्हें ऑब्सट्रक्टिंग द फील्ड आउट करार दे दिया।वह प्रिंस यादव की गेंद पर शॉट खेलने के बाद रन के लिए दौड़े, लेकिन उन्हें बीच में ही वापस लौटना पड़ा।

क्रीज में पहुंचने की कोशिश में वे डाइव लगाते हुए लाइन से थोड़ा बाहर चले गए और इस दौरान गेंद की दिशा में उनका मूवमेंट हो गया। थ्रो मोहम्मद शमी ने किया था। थर्ड अंपायर ने रिप्ले देखने के बाद फैसला दिया कि रघुवंशी ने गेंद की लाइन में आकर फील्डिंग में बाधा डाली।

इकाना स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल के मौजूदा सत्र में पहली बार मेजबान लखनऊ सुपर जायंट्स ने मुकाबले पर पूरी तरह पकड़ बनाते हुए खुद को ड्राइविंग सीट पर स्थापित किया। इस दमदार प्रदर्शन की सबसे बड़ी वजह रहे यूपी के उभरते तेज गेंदबाज मोहसिन खान, जिन्होंने अपने करियर की अब तक की सर्वश्रेष्ठ और धारदार गेंदबाजी का नमूना पेश किया।

मोहसिन ने नई गेंद से ही विपक्षी बल्लेबाजों पर दबाव बनाया और सटीक लाइन-लेंथ के साथ खतरनाक स्विंग से मेहमान टीम की कमर तोड़ दी। उनकी घातक गेंदबाजी के आगे विरोधी टीम के बल्लेबाज टिक नहीं सके और आधी टीम को पवेलियन लौटना पड़ा। मोहसिन के इस शानदार स्पेल ने न सिर्फ मैच का रुख बदल दिया, बल्कि लखनऊ को मजबूत स्थिति में पहुंचाकर जीत की राह भी आसान कर दी।

मोहसिन खान ने 23 रनों पर 5 बल्‍लेबाजो को चलता कर मेहमान टीम को मैच बडा स्‍कोर बनाने से रोकने में सफलता पाई।आंजिक्य् रहाणे और टिम शाईफर्ट ने की पारी की शुरुआत एक शमी के ओवर में और दूसरा मोहसिन के ओवर में कप्ता्न ने डीआरएस लिया लेकिन सफलता नही मिली। दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर टिम शाइफर्ट को मोहसिन ने आउट करवाया।

बिना खाता खोले ही आउट हो गए रहाणे ने शमी की गेंद पर छक्काे मारकर मोहसिन ने पहले टिम शाइफर्ट और उसके बाद आजिंक्ये रहाणे को कैच करवाने में सफल रहे। एक समय लग रहा था कि केकेआर पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल पाएगी और उन्होंने बल्लेबाज़ी में ही इम्पैक्ट सब का इस्तेमाल करना पड़ेगा।

मोहसिन ख़ान के पंजे ने मेहमान टीम को पूरी तरह बैकफ़ुट पर धकेल दिया था लेकिन रिंकू ने एक बार फिर अपनी टीम को संकट से उबारा और 83 रनों की नाबाद पारी खेली। अंतिम ओवर में उन्होंने राठी के ख़िलाफ़ लगातार चार छक्के जड़कर केकेआर को 150 के पार पहुंचाया।

पारी के आखिरी ओवर में 4 छक्‍के मारकर लोगों को यश दयाल के खिलाफ मारे गए 5 छक्‍को का इतिहास याद दिलाया।अब देखना है कि एलएसजी इस लक्ष्य को हासिल कर पाती है या नहीं।कोलकाता नाइट राइडर्स के उपकप्‍तान और कैमरून ग्रीन ने लखनऊ सुपर के खिलाफ मध्‍यक्रम की बललेबाजी को संभाला कैमरून ग्रीन ने लिण्‍डे की दो गेंदों पर लगातार छक्‍के मारकर नीरस हो चुके मैच को थोडा रोमान्‍चक बनाने में सफलता पायी।