Buxar News : बिना हेलमेट, सीट बेल्ट लगाए वाहन चलाने वाले का खैर नही! डीएम ने सड़क सुरक्षा को लेकर वाहन चेकिंग अभियान चलाने को दिया निर्देश

बक्सर

बक्सर, विक्रांत। जिला पदाधिकारी द्वारा जिले में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने, सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाने का सख्त निर्देश दिया गया है। यह अभियान जिले के सभी शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों, प्रमुख सड़कों, चौक-चौराहों एवं सीमावर्ती इलाकों में नियमित रूप से चलाया जाएगा।

इसी क्रम में परिवहन विभाग, जिला पदाधिकारी साहिला एवं पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य के निर्देश के आलोक में रोको टोको अभियान के तहत बक्सर शहर में हेलमेट एवं सीट बेल्ट का सघन जांच किया गया. रोको टोको अभियान के अंतर्गत कुल तीन दिनों यथा दिनांक 01 फरवरी 2026 से 03 फरवरी 2026 तक जिलें के चौक चौराहों पर कुल 119 वाहनों पर शमन किया गया।

119 वाहनों के शमन करने के उपरांत 321700 (तीन लाख इक्कीस हजार सात सौ) रुपए का दंड अधिरोपित किया गया। जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश बिना वैध कागजात, बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, ओवरलोडिंग तथा ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *