बीपी डेस्क। पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को कांचरापाड़ा में पुलिस कस्टडी में मृत एक तृणमूल कार्यकर्ता के परिवार से मिलने के दौरान बीजेपी के विरोध का सामना करना पड़ा. उनकी कार के चारों ओर विरोध प्रदर्शन किया गया.

‘चोर-चोर’ के नारे लगाए गए और काफिले पर कीचड़ और जूता फेंका गया. भाजपा ने आरोप लगाया कि पूर्व मुख्यमंत्री कांचरापाड़ा में भड़काने आई थीं. आम लोगों ने उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया.
दूसरी ओर, ममता ने राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने सीएम शुभेंदु अधिकारी पर भी निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने गुंडों के जरिए यह काम किया है. ममता बनर्जी ने कहा, “सिक्योरिटी भूल जाओ. पुलिस गुंडों को बचा रही है! बंगाल गुंडों के हाथ में आ गया है. हम केस करेंगे.”
पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि उनकी कार पर बड़ी ईंटें फेंकी गईं. उन्होंने शिकायत भरे लहजे में कहा, “मेरा सिर फट जाता. मैं यहीं मर जाती. पुलिस BJP को बचा रही है.”
