मुख्यमंत्री ने डॉ० सीपी ठाकुर से की शिष्टाचार मुलाकात, दुर्घटना में घायल विधायक संजय गुप्ता का जाना हाल-चाल

पटना

पटना, बीपी डेस्क : मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ० सी०पी० ठाकुर से उनके आवास पर जाकर शिष्टाचार मुलाकात की। डॉ० सी०पी० ठाकुर ने अंगवस्त्र एवं पुस्तक भेंटकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

डॉ० सी०पी० ठाकुर ने श्री सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री बनने पर बधाई एवं शुभकामनायें दी। मुख्यमंत्री ने भी डॉ० सी०पी० ठाकुर को अंगवस्त्र भेंटकर उनका अभिनंदन किया और उनके प्रति आभार व्यक्त किया।

इसके पश्चात् मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने भूतनाथ रोड जाकर दुर्घटना में घायल कुम्हरार के विधायक श्री संजय गुप्ता से मुलाकात की और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।