बिहारशरीफ, अविनाश पांडेय : बिहार विधान सभा में देश के सर्वाधिक लोकप्रिय एवं जनप्रिय नेता राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के द्वारा श्रवण कुमार को जनता दल यूनाइटेड विधायक दल का नेता बनायें जाने के पश्चात नालन्दा जिला जनता दल यूनाइटेड कार्यकर्ताओं में काफी हर्ष का माहौल है।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि श्रवण कुमार नीतीश कुमार के हनुमान बनकर पार्टी के स्थापना काल से ही सच्चे सिपाही की तरह कार्य करते रहते हैं। हमेशा उनके नीतियों एवं सिद्धांतों पर चलकर उनके हर निर्देश का अनुपालन करते है।जनता एवं कार्यकर्ताओं के लिए उनका दरवाजा हमेशा खुला रहता है।
श्रवण कुमार वें लगातार 8 वीं बार नालन्दा विधानसभा क्षेत्र से विधायक बनें। राजनीति में सेवा समर्पण और सादगी नेतृत्व के प्रति निष्ठा के पर्याय हैं। वर्षों से नीतीश कुमार के सबसे भरोसेमंद सहयोगी जेपी आंदोलन से लेकर समता पार्टी की स्थापना और आज तक हर राजनीतिक उतार-चढ़ाव में कंधे से कंधे मिलाकर साथ रहे।
क्षेत्र में उनकी छवि एक ऐसे नेता की है जो पद पर रहे या ना रहे जनता के बीच हमेशा उपलब्ध रहते हैं।जननायक कर्पूरी ठाकुर के सानिध्य में राजनीति का पाठ लेकर एवं उनके विचारों से अभिप्रेरित होकर गरीबों शोषितों वंचितों अतिपिछड़ों का हक हुक्कू लड़ाई के नायक बनें।
इनके व्यक्तित्व में कर्पूरी लोहिया जयप्रकाश एवं नीतीश कुमार के व्यक्तित्व का एवं विचारों समावेश दिखाई पड़ता है।न्याय के साथ विकास और सुशासन का मांडल सहित नीतीश कुमार के नीतियों और सिद्धांतों को मजबूती के जनता के बीच लेकर जायेंगे। पार्टी को मजबूत बनाने का काम करते रहेंगे।
कार्यकर्ता से नेता बने श्रवण कुमार को जदयू विधायक दल का नेता बनाने के लिए सर्वमान्य नेता नीतीश कुमार के प्रति हृदय की गहराइयों से सभी कार्यकर्ता आभार प्रकट करते हैं वंदन करते हैं अभिनंदन करते हैं।
इस अवसर पर बधाई देने वालों में वरिष्ठ नेता राजेंद्र प्रसाद जिलाध्यक्ष मो अरशद जदयू प्रवक्ता डा धनंजय कुमार देव, गुलरेज अंसारी, संजयकांत सिन्हा, कोषाध्यक्ष रंजीत कुमार, मुन्ना कुमार, मुकेश सिंह जयराम सिंह संजय कुशवाहा
अरविंद कुमार जनार्दन पंडित अजय चंद्रवंशी युवाध्यक्ष धीरज पटेल प्रतीम राज उर्फ सन्नी पटेल संजीत यादव सुनील रविदास निरंजना गुप्ता राहुल कुशवाहा इमरान रिजवी मिंटू चौधरी अरविंद पटेल पंकज कुमार सोनी लाल अमित कुमार रिक्की शैलेन्द्र गराई डा सुनील दत्त सहित कई कार्यकर्ता ने दी।
