बिहार में VIP सुरक्षा में बड़ा फेरबदल, विजय सिन्हा के साथ कई नेताओं की सुरक्षा बदली

पटना

बीपी डेस्क। बिहार की राजनीति में वीआईपी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ा बदलाव सामने आया है. राज्य सरकार ने सुरक्षा आकलन के बाद कई नेताओं की सुरक्षा श्रेणियों में फेरबदल किया है. इस फैसले के तहत पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को Z श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है. यह निर्णय उनके खतरे के स्तर (थ्रेट परसेप्शन) की समीक्षा के बाद लिया गया है.

वहीं दूसरी ओर,भाजपा नेता और पूर्व मंत्री विजय कुमार सिन्हा की सुरक्षा श्रेणी में कमी की गई है,जो राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बनी हुई है. इसके अलावा जेडीयू के वरिष्ठ नेता श्रवण कुमार की सुरक्षा बढ़ाते हुए उन्हेंY+ (एस्कॉर्ट सहित) सुरक्षा दी गई है.

राज्य सरकार के संयुक्त सचिव नवीन चंद्र द्वारा जारी आदेश में पुलिस महानिदेशक और विशेष शाखा को निर्देश दिया गया है कि सभी संबंधित नेताओं को नई सुरक्षा व्यवस्था तत्काल प्रभाव से उपलब्ध कराई जाए. इस फैसले का उद्देश्य राज्य में वीआईपी सुरक्षा संसाधनों का संतुलित उपयोग और वास्तविक खतरे के अनुसार सुरक्षा सुनिश्चित करना बताया गया है.

गौरतलब है कि हाल ही में सरकार ने उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव को भीZश्रेणी की सुरक्षा दी थी. इसके साथ ही नीतीश कुमार को पहले ही बिहार स्पेशल सिक्योरिटी एक्ट 2000 के तहतZ+सुरक्षा मिल चुकी है,जो राज्य में सबसे उच्च स्तर की सुरक्षा मानी जाती है.

जानकारी के मुताबिक, Zश्रेणी की सुरक्षा में आमतौर पर 22 से 24 सुरक्षाकर्मी तैनात रहते हैं,जिनमें एनएसजी या अर्द्धसैनिक बलों के कमांडो भी शामिल होते हैं. इसमें एस्कॉर्ट वाहन,आवासीय सुरक्षा और मूवमेंट के दौरान कड़ी निगरानी शामिल रहती है.

यह पूरा बदलाव राज्य में बदलते राजनीतिक और सुरक्षा समीकरणों को देखते हुए किया गया है,जिससे वीआईपी सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाया जा सके.