बिहारशरीफ, अविनाश पांडेय: डॉक्टर को अक्सर धरती का भगवान का रूप माना जाता है, क्योंकि वह अपनी सेवा, समर्पण और ज्ञान से मानवता को एक नया और ऊंचा मुकाम दे रहे हैं। वह केवल बीमारियों का इलाज नहीं करते, बल्कि मरीजों को जीवन के प्रति नई उम्मीद और हौसला भी देते हैं।
अपने ज्ञान और करुणा के अनूठे मिश्रण के साथ मानवता को स्वस्थ और सुरक्षित रखने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। प्रत्येक माह के हर एक रविवार को बिहारशरीफ शहर के तमाम प्रख्यात चिकित्सक निस्वार्थ भाव से जरूरतमंद लोगों का नि:शुल्क इलाज करते आ रहे हैं।
रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा साप्ताहिक स्वास्थ्य जांच शिविर के माध्यम से जिले के असहाय एवं गरीब वर्ग को इसका फायदा मिल रहा है। शिविर में जांच करवाने आए लाभार्थियों ने रेड क्रॉस सोसाइटी के इस प्रयास की सराहना की और कहा कि इस तरह के शिविर उनके लिए बहुत मददगार साबित हो रहे हैं।
शिविर में बिहारशरीफ प्रख्यात डॉक्टरों के द्वारा 155 लोगों जिसमें शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर श्याम बिहारी द्वारा 40 लोगो को, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अभिनव कुमार सिंह द्वारा 30 लोगो को, डॉ अखिलेश कुमार , डॉ उमेश कुमार सिंह फिजिशियन के द्वारा 70 लोगो , डॉ स्मृति कुमारी सिंन्हा 15 लोगो , डॉक्टर मोहम्मद शहजाद आलम के द्वारा 20 लोगों,
होम्योपैथिक चिकित्सा डॉक्टर गौतम कुमार एवं डॉक्टर रितेश कुमार के द्वारा 15 लोगो तथा 25 लोगो मधुमेह की जांच की गई। डॉक्टरों ने विभिन्न रोगियों की जांच कर उन्हें उचित चिकित्सा परामर्श दिया और उनके स्वास्थ्य से संबंधित समस्याओं का समाधान किया। शिविर में रेड क्रॉस सोसाइटी के कार्यकारिणी सदस्य एवं आजीवन सदस्यों भी पूरी सक्रियता के साथ उपस्थित रहे।
