बिहारशरीफ, अविनाश पांडेय : सामाजिक सेवा, महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं जनकल्याण के क्षेत्र में वर्ष 2025-26 में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए इनर व्हील क्लब बिहार शरीफ ने डिस्ट्रिक्ट 325 (बिहार व झारखंड) के 42वी असेंबली चाणक्य होटल रांची के वार्षिक पुरस्कार समारोह में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए कई प्रतिष्ठित सम्मान अपने नाम किए।
सत्र 2025–26 के लिए क्लब की अध्यक्षा रश्मि रानी को उनके प्रेरणादायी नेतृत्व, सेवा कार्यों एवं उत्कृष्ट संगठन क्षमता के लिए Best President Award से सम्मानित किया गया। वहीं, क्लब को वर्षभर की उल्लेखनीय सामाजिक गतिविधियों के आधार पर Best Club Award तथा सुव्यवस्थित अभिलेख प्रबंधन के लिए Best File Arrangement Award प्रदान किया गया।
इसी अवसर पर क्लब की सचिव कुमारी रश्मि को उनके उत्कृष्ट प्रशासनिक कार्य एवं सक्रिय भूमिका के लिए Best Secretary Award, जबकि क्लब की संपादिका कुमारी पूनम को प्रकाशन एवं जनसंपर्क के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए Best Editor Award से सम्मानित किया गया।
सम्मान प्राप्त करने के बाद क्लब अध्यक्षा रश्मि रानी ने कहा कि यह उपलब्धि किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि क्लब के प्रत्येक सदस्य की निष्ठा, समर्पण और टीमवर्क का परिणाम है। उन्होंने कहा कि पूरे सत्र में क्लब ने स्वास्थ्य जागरूकता, शिक्षा, हॉस्पिटल मोड़ स्थित यातायात पुलिस चेक पोस्ट निर्माण,महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण, रक्तदान, सामाजिक जागरूकता एवं जरूरतमंदों की सहायता जैसे अनेक सेवा कार्यों को प्राथमिकता दी,
सी.बी.एस.ई.रिसोर्स पर्सन मिसेज रुबीना निशात के द्वारा सरकारी व गैर सरकारी शिक्षकों को न्यू एजुकेशन पॉलिसी पर प्रशिक्षण देना, प्राध्यापक डॉ रश्मि नारायण के द्वारा “ड्रॉप ड्रग्स नॉट ड्रिम्स” विषय पर छात्र छात्राओं के बीच सेमिनार आयोजित करना,जिन्हें डिस्ट्रिक्ट स्तर पर काफी सराहा गया।
उन्होंने क्लब के सभी पदाधिकारियों, सदस्यों एवं डिस्ट्रिक्ट 325 के पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान भविष्य में और अधिक ऊर्जा एवं उत्साह के साथ समाज सेवा के लिए प्रेरित करेगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इनर व्हील क्लब बिहार शरीफ शोभा रानी के नेतृत्व में आगे भी सेवा, समर्पण और मानवता के मूल्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए समाजहित में निरंतर कार्य करता रहेगा।
इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर इनर व्हील डिस्ट्रिक्ट 325 के PDC वीणा सुचांती, इनर व्हील क्लब बिहार शरीफ के पूर्व अध्यक्षगण, सदस्यगण रोटरी क्लब बिहार शरीफ, रोटरी क्लब तथागत, रोटरी क्लब नालंदा, नालंदा सहोदया क्लस्टर, प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ,लायंस क्लब बिहार शरीफ, बिहार क्लब, पेंचक कराटे एसोसियन एवं अन्य सामाजिक, शैक्षणिक,
विभिन्न स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधियों ने क्लब की पूरी टीम को बधाई देते हुए इसे बिहार शरीफ एवं नालंदा जिले के लिए गौरव का क्षण बताया। इस पुरस्कार समारोह में क्लब अध्यक्ष रश्मि रानी के अलावे पूर्व जिला अध्यक्ष वीणा सुचांती,पूर्वाध्यक्ष मंजू प्रकाश, सजना जोसफ, रूबी सिंहा व शोभा रानी, सुनीता सिंहा, कुमारी किरण ऊषा प्रियंवदा सदस्यगण शामिल हुई।
