बिहारशरीफ, अविनाश पांडेय : वेना थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 60 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त एक हीरो होंडा मोटरसाइकिल भी जब्त की है।
वेना थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से देसी चुलाई शराब लेकर जा रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने पैठना टोल प्लाजा के पास वाहन जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें 60 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद हुई।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान विमलेश कुमार, पिता मोनारिक यादव, निवासी धमासंग, थाना भागन बिगहा, जिला नालंदा के रूप में की गई है।
पुलिस ने बरामद शराब और तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया है। आरोपी के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
