बक्सर, बीपी डेस्क : भारत के जाने माने प्रबुद्ध हस्ती लेखक डा. लक्षमण यादव का 28 अप्रैल को बक्सर स्थित नगर भवन में आगमन होना तय है . बक्सर के प्रबुद्ध नागरिकों के सौजन्य से आयोजित समता अधिकार सम्मेलन को डॉ लक्षमण यादव संबोधित करेंगे.
बक्सर स्थित नगर भवन में दोपहर बारह बजे से आयोजित होने वाले समता अधिकार सम्मेलन की सफलता को लेकर प्रचार प्रसार जोरो पर है.
एक तरफ बक्सर की धरती पर पहली बार भारत के प्रख्यात शिक्षाविद डा लक्ष्मण यादव वर्तमान युवा पीढ़ी के बीच बौद्धिक रूप से प्रकाश डालेंगे.
दुसरी तरफ सम्मेलन को पूर्व विधायक शिव प्रकाश रंजन, पूर्व विधायक डा. अजीत कुमार सिंह और जेएनयू दिल्ली के रिसर्च स्कॉलर ज्ञान प्रकाश अपने ज्ञान की रौशनी से रौशन करेंगे.
