नालंदा : बिहार राज्य खाद्य निगम सिलाव के गोदाम प्रबंधक ब्यूटी कुमारी सहित अन्य पर प्राथमिक दर्ज

नालंदा

बिहारशरीफ, अविनाश पांडेय : दिनांक 29.04.2026 को जिला प्रबंधक, राज्य खाद्य निगम, नालन्दा को सूचना प्राप्त हुई कि अनुमंडलीय अनुश्रवण समिति, राजगीर के Whatsapp ग्रुप में किसी सदस्य के द्वारा विडियो बनाकर ग्रुप में डाला गया तथा उक्त विडियो जिला प्रबंधक, राज्य खाद्य निगम, नालन्दा के मोबाईल पर भी प्राप्त हुआ।

विडियो में बताया जा रहा है कि ब्यूटी कुमारी, सहायक प्रबंधक, टी०पी०डी०एस०, सिलाव के द्वारा एकता शक्ति फाउंडेशन, सिलाव के नाम से ऑनलाईन आर०टी० चालान जेनरेट किया गया एवं डी०एस०डी० अभिकर्त्ता के लोडसेल एवं जी०पी०एस० युक्त वाहन पर मध्याह्न भोजन योजना का वगैर खाद्यान्न भेजे हुये खाली गाड़ी एकता शक्ति फाउंडेशन, सिलाव के पास भेज दिया गया है।

जिला प्रबंधक, राज्य खाद्य निगम, नालन्दा के द्वारा ऑनलाईन ट्रैकिंग का अवलोकन किया गया, तत्पश्चात ज्ञात हुआ कि शिवानी कुमारी, डोर स्टेप डिलेवरी अभिकर्ता, सिलाव के लोडसेल एवं जी०पी०एस० युक्त वाहन संख्या BRO9R-5084 से 10000.000 किलोग्राम, कुल 200 बोरा (50 किलोग्राम प्रति बैग) का ऑनलाईन आर०टी० चालान जेनरेट किया हुआ है एवं उक्त वाहन एकता शक्ति फाउंडेशन, सिलाव के पास वगैर खाद्यान्न का खाली गाड़ी पहुंचा हुआ है।

उक्त के आलोक में ब्यूटी कुमारी, सहायक प्रबंधक, टी०पी०डी०एस०, सिलाव के द्वारा अधोहस्ताक्षरी को समर्पित आवेदन पत्र यह कि शिवानी कुमारी, डी०एस०डी० परिवहन अभिकर्ता, टी०पी०डी०एस०, सिलाव के लोडसेल एवं जी०पी०एस० युक्त वाहन संख्या BR09R-5084 द्वारा एकता शक्ति फाउंडेशन, सिलाव के नाम से भूलवश आर०टी० चालान निर्गत हो गया है, जो कि प्रथम दृष्टया उपरोक्त वर्णित मामले में इनकी संलिप्ता संदिग्ध है, क्योंकि टी०पी०डी०एस० गोदाम से किसी भी आर०टी० चालान को जेनरेट करने के पूर्व लोडसेल एवं जी०पी०एस० युक्त निबंधित वाहनों का चयन, खाद्यान्न की मात्रा एवं बैगों की संख्या NIC पोर्टल पर मैन्यूअल प्रविष्टी किया जाता है। ऐसी स्थिति में सहायक प्रबंधक के द्वारा यह कहना कि भूलवश निर्गत हो गया यह कहीं से भी यथोचित प्रतीत नही होता है।

उक्त वर्णित तथ्यों के आधार पर संबंधित सहायक प्रबंधक एवं संबंधित डी०एस०डी० परिवहन अभिकर्त्ता के द्वारा मिलिभगत कर खाद्यान्न की कालाबाजारी किये जाने की मंशा प्रथम दृष्टया परिलक्षित होने के कारण प्राशासनिक दृष्टिकोण से जिला प्रबंधक, राज्य खाद्य निगम, नालन्दा के द्वारा दिनांक 30.04.2026 को टी०पी०डी०एस० गोदाम, सिलाव को सील करते हुये पिन्कु कुमार झा, अपर जिला प्रबंधक (टी०पी०डी०एस०), राज्य खाद्य निगम, नालन्दा के माध्यम से ब्यूटी कुमारी, सहायक प्रबंधक, टी०पी०डी०एस० गोदाम,

सिलाव एवं शिवानी कुमारी, डी०एस०डी० परिवहन अभिकर्त्ता, टी०पी०डी०एस० गोदाम, सिलाव के विरूद्ध सुसंगत धारा के तहत् स्थानीय थाना सिलाव में थाना काण्ड संख्या 85/26 दिनांक 01.05.2026 के द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराया गया है । नालंदा के जिलाधिकारी कुंदन कुमार द्वारा सिलाव गोदाम का सील तोड़ कर इन्वेन्ट्री तैयार करने हेतु अंचलाधिकारी, सिलाव को दण्डाधिकारी के रूप में प्राधिकृत एवं प्रतिनियुक्त किया गया है तथा इनके सहयोग हेतु श्री पिन्कु कुमार झा, अपर जिला प्रबंधक (टी०पी०डी०एस०), राज्य खाद्य निगम, नालन्दा को नामित किया गया है।

साथ हीं स्मिता कुमारी, सहायक प्रबंधक को निदेशित किया गया कि डीलरों को खाद्यान्न प्रेषण करते हुये इन्वेन्ट्री के आधार पर सिलाव गोदाम का प्रभार ग्रहण करते हुये प्रभार प्रतिवेदन राज्य खाद्य निगम कार्यालय नालन्दा में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।