Horoscope Today : आइए विस्तार से जानते हैं आपका आज का राशिफल

राशिफल

मेष राशि
आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रह सकता है। परिवार के लोगों के साथ अपने फेवरेट रेस्टोरेंट में खाना खाने का प्लान बना सकते हैं। अति संवेदनशील होना आपको परेशान कर सकता है। आपका प्रेम पूर्ण व्यवहार आपके जीवनसाथी का दिल जीतने के लिए काफी है। रोमांस से भरपूर दिन युवक युवतियां आफिस में नये मित्र से मिल सकते हैं। आजीविका से संबंधित कोई अच्छी खबर मिल सकती है। बिजनेस में तेजी से कुछ महत्वपूर्ण बदलाव आएंगे जिससे लाभकारी परिणाम प्राप्त होंगे। नौकरी में टारगेट को पूरा करने का दबाव बना रह सकता है। लिक्विड डाइट को बढ़ाने की कोशिश करनी होगी। आप मित्रों के साथ अचानक यात्रा पर जाने का निर्णय ले सकते हैं। शुभांक – 1 और शुभ रंग – गुलाबी है।

वृषभ राशि
आज आपका दिन मिली-जुली प्रतिक्रिया वाला रहेगा। शॉपिंग करने के लिए जाना बेहद मजेदार रहने वाला है। अपने अंदर की खामियों के साथ सकारात्मक गुणों को भी आप पहचान पाएंगे। आपके व्यवहार को देखकर जीवनसाथी आपसे खुश रहेगा। सिंगल लोग एक नई दुनिया में कदम रखने का निर्णय ले सकतें है। यदि आप अचल संपत्ति में निवेश करने में रुचि रखते हैं, तो दिन ऐसा करने के लिए एकदम सही है। बिजनेस में पहले से बनी योजना किसी अन्य के सामने न रखें। यदि आप नौकरी के लिए प्रयासरत हैं, तो वर्तमान समय में मित्रों से बात करनी चाहिए। सरकारी दफ्तरों में फंसा हुआ काम आसानी से पूरा हो जायेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परंतु घर के वरिष्ठ व्यक्तियों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं। शुभांक – 8 और शुभ रंग – हरा है।

मिथुन राशि
आज आपका दिन रिश्तों के मामले में भाग्यशाली रहेगा। नकारात्मक विचारों से आपको दूरी बनाकर रखना चाहिए। आपको कभी-कभी जरूरत होने पर कठोर होकर निर्णय लेना पड़ सकता है। अपने साथी को आश्वस्त करें कि आप वास्तव में उनके लिए हैं, कुछ भी कर सकते हैं। पुरानी दोस्ती प्रेम संबंधों में बदल सकती हैं। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए दिन बेहद शानदार रहने की उम्मीद है। पुराना धन अच्छे ब्याज दर पर वापस मिलने की उम्मीद है। काम से संबंधित मिल रहे अवसर और प्रगति के कारण आपका कॉन्फिडेंस बढ़ेगा। रोजमर्रा की गतिविधियों में गर्भवती महिलाओं को सावधानी बरतने की आवश्यकता है। विदेश यात्रा पर जाते समय अपने कागजातों का ख्याल रखें। अपने पासपोर्ट को सुरशित जगह पर रखें। शुभांक – 5 और शुभ रंग – मैजेंटा है।

कर्क राशि
आज के दिन आपका मन नई उमंगों से भरा रहेगा। परिवार के किसी सदस्य की उपलब्धि पर गर्व करने का अवसर मिलने वाला है। बच्चों को घर के किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। आप जीवनसाथी के साथ अधिक भावुक और रोमांटिक हो सकते हैं। युवक युवतियों के लिए रोमांटिक दिन और रिलेशनशिप में नजदीकियां बढ़़ेंगी। आज आपका शुभ अंक 3 है। महत्वपूर्ण मीटिंग और काम करने के लिए दिन शुभ है। किसी नकारात्मक प्रवृत्ति के मित्र के संपर्क में रहना वित्तीय नुकसान का कारण बन सकता है, सावधान रहें। कारोबार में लाभदायक अवसर उभर कर आयेंगें। नौकरीरत व्यक्तियों को उनके उच्च अधिकारी अच्छे काम के लिए उन्हें पुरस्कृत करेंगे; एक अच्छा बोनस भी संभावित है। जिन लोगों के पैरों में यदि अक्सर दर्द रहता है तो फिर उनको कैल्शियम की जांच करा लेना चाहिए। लंबी दूरी की यात्रा की संभावना है। कुछ लोग किसी अच्छी जगह पर पिकनिक के लिये जा सकते हैं। शुभांक – 3 और शुभ रंग – मोती है।

सिंह राशि
आज के दिन आपकी किस्मत आप पर मेहरबान रहने वाली है। किसी संकटग्रस्त व्यक्ति की सहायता कर सकें तो शुभ रहेगा। विरोधियों से सावधान रहें। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन सामान्य तरीके से चलेगा। लाभ की स्थिति बनी हुई है। उधार दिया पैसा वापस मिल सकता है। प्रॉपर्टी में निवेश करने से पहले थोड़ा सोच-विचार करें। कारोबार की बिगड़ती स्थितियों को बुद्धिमानी से संभाल लेंगे। आपने हाथों में जिन कार्यों की जिम्मेदारी ले रखी है, उन्हें समय और वादे के मुताबिक पूरा करने का प्रयास करें। अपनी इम्यूनिटी देखते हुए आपको पोष्टिक और घर पर बना खाना ही खाना चाहिए। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। किसी दूसरे शहर ड्राइव करके जाना रोमांचक रहेगा। शुभांक – 6 और शुभ रंग – पीला है।

कन्या राशि
आज के दिन आप सूर्य देव के मंत्रों का जाप करें आपके लिए अच्छा रहेगा। आप ऐसे अनुभव, यादें और चीजें चाहते हैं जो समय के साथ टूटती या फीकी नहीं पड़तीं। परिवार की बागडोर आपके हाथों में आ सकती है। किसी ऐसे व्यक्ति को आकर्षित करने का यह सही समय है जिसे आप पसंद करते हैं। अगर आपका जीवनसाथी रूठा हुआ है तो मनाने के लिए कुछ खास करें। आर्थिक स्थिति काफी हद तक बेहतर रहेगी। पार्टनरशिप में काम कर रहे हैं तो लेन-देन में उदार बनें। कुछ लोग नए बिजनेस को शुरू करने का मन बनायेंगे। युवाओं को मिल रही जिम्मेदारी के कारण नए स्किल्स को बढ़ावा देना संभव होगा। नौकरी में थोड़ी परेशानी झेलनी पड़ सकती है। बीमार लोग अभी केवल खुद को बेहतर बनाने पर ध्यान दें। देश से बाहर घूमने जाने का प्लान जल्द ही व्यवहार में लाया जाने वाला है। शुभांक – 2 और शुभ रंग – नीला है।

तुला राशि
आज के दिन आपके ऊपर कुछ जिम्मेदारियों का और बोझ बढ़ सकता है। किसी हॉबी को अपनाकर आप अपने फालतू समय का सार्थक उपयोग करने में कामयाब होंगे। आपको अपने जीवनसाथी से बहुत ही खूबसूरत गिफ्ट मिल सकता है। लवमेट्स कहीं घूमने जा सकते हैं, जिससे रिश्ते में नयापन आएगा। आपको अपने पेशे में सफलता मिलेगी। सट्टेबाजी में फंसा हुआ पैसा मुनाफे के तौर पर वापस मिल जाने की उम्मीद है। बिजनेस में जिन कामों को जटिल समझकर छोड़ रहे थे, उनके समाधान की आशा दिखेगी। कोई भी काम करते समय आपको क्या फायदा होगा और कितनी मेहनत करने की आवश्यकता है, इन दोनों बातों को ध्यान में रखना होगा। जो लोग सिगरेट का सेवन करते हैं वह तत्काल रूप से इसे छोड़ दें नहीं तो इसका प्रभाव अब स्वास्थ्य पर पड़ेगा। कुछ लोगों को यूरिन इन्फेक्शन से संबंधित तकलीफ हो सकती है। वाहन चलाते समय आपको सावधानी बरतनें की जरूरत है। किसी बिजनेस ट्रिप पर जाना लाभदायक रहेगा। शुभांक – 9 और शुभ रंग – पैरॉट है।

वृश्चिक राशि
आज आपका दिन मिला-जुला रहने वाला है। भावनात्मक तकलीफों का हल तुरंत ढूंढने की कोशिश करनी होगी। कुछ लोगों के मन में कोई शंका रहेगी लेकिन कह नही पाएंगे। पति-पत्नी में रोमांटिक संबंध रहेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज खुश रहेंगे। आर्थिक मामलों में सतर्क रहें, लेने-देन का हिसाब बराबर रखें। अपने किसी प्रॉडक्ट को ब्रिक्री के लिए ऑनलाइन डालना फायदा देगा। आप अपनी बेहतर प्रतिभा को दिखाते हुए अपने कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने की कोशिश करेंगे। सरकारी नौकरी की चाह रखने वालों को अपनी अपेक्षा के अनुसार फल प्राप्त हो सकता है। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों के सानिध्य में ना रहें। इसका दुष्प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। यदि आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो उसमें वाहन सावधानी से चलाएं। शुभांक – 7 और शुभ रंग – लाल है।

धनु राशि
आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा है। आपको अपने व्यवहार पर थोड़ा ध्यान देना होगा। अपने जीवनसाथी से मतभेदों को दूर करने का प्रयास करें। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने प्रिय के लिए कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। धन को अधिक चतुराई से खर्च करने से आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर हो सकती है। कुछ लोग ऑफर देने की कोशिश भी कर सकते हैं, लेकिन बिना जांच-पड़ताल के कोई कदम न उठाएं। आपकी ईमानदार मेहनत आपको उम्मीद से ज्यादा मीठा फल देगी। अच्छी सेहत के लिए कुछ कारगर कदम उठाए जाने की संभावना है, असर दिखेगा। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। घर से बाहर निकलते समय दिशाशूल का परिहार कर के निकलें। शुभांक – 2 और शुभ रंग – पिंक है।

मकर राशि
आज के दिन घर परिवार में आपका मान सम्मान बढ़ सकता है। अपने फ्री समय में अपने संपर्क सूत्रों के साथ फोन या मेल-मिलाप द्वारा कुछ सकारात्मक चर्चा हो सकती है। सिंगल राशि वाले जो डेटिंग कर रहे हैं, उन्हें अपनी डेट पर बहुत अच्छा नहीं लगेगा, बेहतर होगा कि आप रीशेड्यूल करें। जीवनसाथी आपकी ताकत बनेगा। पैसों के मामले में थोड़ा और विचारशील होने की कोशिश करें। व्यापार में सब कुछ अच्छा रहेगा। बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर ताल-मेल बनाकर रखने होंगे। स्पोर्ट्स से जुड़े लोग ट्रैकिंग पर जा सकते हैं। मौसम का नकारात्मक असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है, सावधान रहें। दोस्तों के साथ आउटिंग पर जाना आपको रोमांच और ताजगी का एहसास कराने वाला है। शुभांक – 9 और शुभ रंग – खाकी है।

कुंभ राशि
आज का दिन आपके लिए उत्तम है। कुछ परिस्थितियां बिना किसी प्रयास के आपके पक्ष में बन सकती हैं। किसी अनजान व्यक्ति पर आपको भरोसा करने से बचना चाहिए। जीवनसाथी का सहयोग आपके लिए बहुत ही सुकून दायक रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान बढ़िया है। धन से जुड़े कार्य प्रभावित हो सकते हैं। आयात निर्यात संबंधी बिजनेस में विशेष अनुबंध हो सकते हैं। ऑफिस के लोगों के सामने अपनी प्रॉपर्टी संबंधी कोई बात रखने से बचें, जलन का शिकार हो सकते हैं। मीडिया क्षेत्र से जुड़े लोगों को काम में नयापन लाने की आवश्यकता होगी। बदलते वातावरण का असर आपकी सेहत पर नजर आ सकता है। वाहन चलाते समय बेहद सावधान रहने की जरुरत है। शुभांक – 1 और शुभ रंग – भूरा है।

मीन राशि
आज का दिन आपके लिए अद्भुत रहने वाला है। अपने घर से जुडी किसी अच्छी खबर के लिए तैयार रहें। पति-पत्नी दोनों मिलकर घर परिवार की देख-रेख संबंधी योजनाओं पर विचार विमर्श करेंगे। प्रेम जीवन जीने वालों को अच्छे नतीजे हासिल होंगे और उनके रिश्ते में प्रेम बढ़ेगा। धन के मामले में कुछ शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं। भूमि व संपत्ति संबंधी कार्य होंगे। कारोबारियों के लिए धन लाभ के योग बन रहे हैं। किसी भी काम में जल्दबाजी करने से आपको बचना चाहिए। अपने कार्यों को ध्यान से पूरा करें, जरा सी भी लापरवाही नुकसानदेह हो सकती है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, परंतु वर्तमान नकारात्मक परिस्थितियों की वजह से लापरवाही बिल्कुल ना बरतें। जो लोग विदेश में रह रहे हैं वह किसी विदेशी जगह पर ड्राइव कर सकते हैं और अपने दिल का आनंद उठा सकते हैं। शुभांक – 4 और शुभ रंग – फिरोजी है।