नालंदा में रोटरी तथागत द्वारा ‘मुक्कामार’ महिला आत्मरक्षा प्रशिक्षण का शुभारंभ, छात्राओं को सिखाए जाएंगे आत्मरक्षा के गुण

नालंदा बिहारशरीफ

बिहारशरीफ, अविनाश पांडेय : महिलाओं और बालिकाओं को आत्मनिर्भर एवं आत्मविश्वासी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए रोटरी क्लब ऑफ तथागत, बिहारशरीफ एवं रेड ब्रिगेड, लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान में “मुक्कामार” महिला आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ शुक्रवार को सेंट जोसेफ अकादमी, खंदकपर में किया गया। यह प्रशिक्षण शिविर 31 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक तीन दिनों तक चलेगा, जिसमें बड़ी संख्या में छात्राएं एवं प्रतिभागी आत्मरक्षा का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त करेंगी।

कार्यक्रम में रेड ब्रिगेड की संस्थापक उषा विश्वकर्मा अपनी टीम के साथ उपस्थित रहीं। उन्होंने छात्राओं को आत्मरक्षा के महत्व, आत्मविश्वास और साहस पर प्रेरक संबोधन देते हुए कहा कि हर लड़की को अपनी सुरक्षा के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से सक्षम होना चाहिए। उन्होंने प्रशिक्षण के उद्देश्य और इसकी उपयोगिता पर भी विस्तार से प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में रोटरी क्लब ऑफ तथागत, बिहारशरीफ की सक्रिय भूमिका रही। परियोजना अध्यक्ष रोटेरियन रूबी सिन्हा,रोटरी क्लब के संयोजक डॉक्टर इंद्रजीत कुमार, रोटेरियन रश्मि दास एवं रोटेरियन कुमारी किरण ने कार्यक्रम के संचालन और समन्वय की जिम्मेदारी संभाली।

इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष महेश लोहानी, सचिव डॉ. नीरज कुमार, डॉ. अरविंद कुमार सिन्हा, डॉ. सुनीति सिन्हा, अमन कुमार, डॉ रत्नेश अमन, अशोक कुमार, अनिल कुमार, दिनेश कुमार सहित कई गणमान्य अतिथि एवं रोटेरियन उपस्थित रहे।

आयोजकों ने बताया कि तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को आत्मरक्षा के प्रति जागरूक करना, उनमें आत्मविश्वास विकसित करना तथा विपरीत परिस्थितियों में स्वयं की सुरक्षा करने के लिए सक्षम बनाना है। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को विभिन्न आत्मरक्षा तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

आईए जानते हैं ऊषा विश्वकर्म के बारे में
ऊषा विश्वकर्म लखनऊ स्थित प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता और महिला अधिकार संगठन ‘रेड ब्रिगेड लखनऊ'(Red Brigade Lucknow) की संस्थापक हैं, जो महिलाओं और युवा लड़कियों को आत्मरक्षा और मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण देती हैं। उनकी संस्था स्कूलों कॉलेजों और सार्वजनिक स्थलों पर नुक्कड़ नाटक कार्यशालाओं और आत्मरक्षा (नि:शस्त्र कला) के जरिए लाखों लड़कियों को आत्मनिर्भर और निर्भर बन चुकी हैं।

ऊषा विश्वकर्म मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले की रहने वाली है यह चार बहन एवं एक भाई हैं। कौन बनेगा करोड़पति के सिने स्टार श्री अमिताभ बच्चन सहित कई बड़ी हस्तियों ने इन्हें सम्मानित करने का काम किया है। इस उज्जवल कार्य के लिए बिफोर प्रिंट परिवार इनके उज्जवल भविष्य की कामना करता है।