Bihar News : VIP सुरक्षा घेरे में हुआ बड़ा बदलाव, सत्ता पक्ष के नेताओं को मिली ‘Z’ सुरक्षा, तेजस्वी यादव को अब ‘Y+’ श्रेणी की सुरक्षा

पटना

बीपी डेस्क। बिहार राज्य के प्रमुख राजनीतिक चेहरों की सुरक्षा श्रेणियों को अपडेट किया है। हालिया समीक्षा के बाद यह निर्णय लिया गया है कि सत्ता पक्ष के कई वरिष्ठ नेताओं की सुरक्षा को अभेद्य बनाने के लिए उन्हें ‘Z’ श्रेणी के घेरे में रखा जाएगा। दूसरी ओर, पूर्व उपमुख्यमंत्री और विपक्षी नेताओं के सुरक्षा स्तर में बदलाव किए गए हैं। बीजेपी के कई कद्दावर नेताओं और मंत्रियों के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

भाजपा के अध्यक्ष व बिहार सरकार के पूर्व मंत्री नितिन नवीन, मंगल पांडे, सहित भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक संजय सरावगी और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह को अब ‘Z’ श्रेणी की सुरक्षा दी गई है। सुरक्षा के इस स्तर में कमांडो और पुलिसकर्मियों का एक बड़ा घेरा इन नेताओं के साथ तैनात रहेगा। सुरक्षा सूची में बदलाव के तहत बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को अब ‘Y+’ श्रेणी की सुरक्षा दी गई है।

वहीं, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को भी इसी ‘Y+’ श्रेणी के सुरक्षा घेरे में रखा गया है। यह बदलाव सुरक्षा ऑडिट और वर्तमान खतरे के आकलन के आधार पर किया गया है। सरकार ने कुछ पूर्व मंत्रियों और वरिष्ठ नेताओं की सुरक्षा सूची से नाम हटा दिए हैं या उनके सुरक्षा घेरे को वापस ले लिया है।

इस सूची में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी और वरिष्ठ नेता राजेश राम का नाम शामिल है। इन नेताओं की सुरक्षा हटाए जाने को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *