25 जनवरी 2026 को 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के रूप में मनाया गया

बक्सर

विक्रांत। विगत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी 25 जनवरी 2026 को 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के रूप में मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला के द्वारा समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में दीप प्रज्जवलन कर शुभारंभ किया गया।

इस वर्ष राष्ट्रीय मतदाता दिवस का मुख्य थीम “My India My Vote” “मै भारत हूँ” है। इस अवसर पर भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त महोदय नई दिल्ली का वीडियो संदेश प्रसारित किया गया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकरी बक्सर द्वारा उपस्थिति सभी नागरिकों को शपथ दिलाया गया एवं साथ ही उपस्थित नये मतदाता एवं नागरिकों को निर्वाचन के महत्व के संबंध में बताया गया।

जिला पदाधिकारी द्वारा अपने संबोधन में बताया गया कि इस वर्ष विशेष गहन पुनरीक्षण, 2025 के उपरांत वर्तमान में कुल मतदाताओं की संख्या 1290379 जिसमें महिला 609336, पुरुष 681027 है नव पंजीकृत 18 से 19 वर्ष के मतदाताओं की संख्या 26346 है। बिहार विधान सभा आम निर्वाचन, 2025 में कुल 61.97% रहा। जिसमें महिला मतदाओं की भागीदारी 63.17% थी।

राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जिला अन्तर्गत निर्वाचन संदर्भित कार्यों में उत्कृष्ट कार्य संपादित करने वाले 03 निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, 04 सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, 05 बी०एल०ओ०/सुपरवाईजर, 08 डाटा इन्ट्री ऑपरेटर, 02 स्वीप आईकॉन, 01 कार्यालय परिचारी एवं 13 बी०एल०ओ० को पुरस्कृत करते हुए प्रशस्ति प्रत्र/मोमेंटो दिया गया। साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित नव पंजीकृत मतदाताओं को ईपिक एवं बैज प्रदान किया गया। अपर समाहर्त्ता बक्सर द्वारा धन्यवाद ज्ञापन करते हुए राष्ट्रीय मतदाता दिवस के आयोजन का समापन किया गया।

कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक बक्सर, अपर समाहर्त्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी बक्सर, जिला स्तरीय अन्य पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्त्ता बक्सर/डुमरांव, उप निर्वाचन पदाधिकारी बक्सर अवर निर्वाचन पदाधिकारी बक्सर, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी बक्सर, सिमरी, इटाढ़ी सहित जिला के विभिन्न कार्यालयों के प्रधान सहायक/कर्मी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *