जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर मुख्यमंत्री ने किया शत्-शत् नमन एवं अर्पित की गई श्रद्धांजलि

पटना

बीपीडेस्क। भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की 102वीं जयंती के अवसर पर बिहार विधान मंडल परिसर में आयोजित राजकीय समारोह में राज्यपाल श्री आरिफ मोहम्मद खान एवं मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने उनकी आदमकद प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ० प्रेम कुमार, बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष श्री नरेंद्र नारायण यादव, उपमुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, कृषि मंत्री श्री रामकृपाल यादव, ग्रामीण विकास मंत्री श्री श्रवण कुमार,

विधायक श्री श्याम रजक, विधान पार्षद श्री संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, पूर्व विधायक श्री अरुण कुमार सिन्हा, नागरिक परिषद के महासचिव श्री अरविंद कुमार सिंह, पूर्व सदस्य खाद्य आयोग श्री नंदकिशोर कुशवाहा, जदयू महासचिव श्री ओम प्रकाश सिंह सेतू सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने भी भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की आदमकद प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर सूचना एवं जन-संपर्क विभाग के कलाकारों द्वारा आरती पूजन, बिहार गीत एवं जननायक के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित गीतों का गायन किया गया।

इसके पश्चात् देशरत्न मार्ग स्थित जननायक कर्पूरी ठाकुर स्मृति संग्रहालय में कला, संस्कृति एवं युवा विभाग द्वारा आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार, बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ० प्रेम कुमार, बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष श्री नरेंद्र नारायण यादव, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी,

ऊर्जा मंत्री श्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, ग्रामीण विकास मंत्री श्री श्रवण कुमार, कृषि मंत्री श्री रामकृपाल यादव, पर्यटन मंत्री श्री अरुण शंकर प्रसाद, विधायक श्री श्याम रजक, नागरिक परिषद के महासचिव श्री अरविंद कुमार सिंह, पूर्व सदस्य खाद्य आयोग श्री नंदकिशोर कुशवाहा, जदयू महासचिव श्री ओम प्रकाश सिंह सेतू सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने भी भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी।

इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने जदयू पार्टी कार्यालय में भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर जी के चित्र पर माल्यार्पण कर अपनी श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, विधान पार्षद श्री संजय कुमार सिंह, ग्रामीण विकास मंत्री श्री श्रवण कुमार, विधायक श्री श्याम रजक, विधायक श्री अरुण मांझी, पूर्व सांसद श्री चंद्रेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी, पूर्व मंत्री श्री सुमित सिंह, नागरिक परिषद के महासचिव श्री अरविंद कुमार सिंह, अध्यक्ष अतिपिछड़ा वर्ग डॉ० नवीन आर्या, पूर्व सदस्य खाद्य आयोग श्री नंदकिशोर कुशवाहा, जदयू महासचिव श्री ओम प्रकाश सिंह सेतू, श्रीमती अंजूम आरा, श्रीमती भारती मेहता, जदयू नेता श्री शिवशंकर निषाद, श्री हुलेश मांझी, श्री पंकज सिंह सहित पार्टी के अन्य वरीय नेता एवं कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *