बीपी डेस्क। पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल और पुडुचेरी में इस बार किसकी सरकार बनेगी? मतदान प्रक्रिया पूरा होने का बाद अब सभी के मन में यह सवाल है। बता दें कि इन पांचों राज्यों में हुए चुनावों के नतीजे 4 मई को आएंगे। उससे पहले सबकी नजरें आज एग्जिट पोल के अनुमान पर टिकी हुई है।
पांच राज्यों में हुए मतदान के बाद आ रहे एग्जिट पोल्स में जो अनुमान अभी तक दिख रहे हैं उसके मुताबिक असम में भाजपा सरकार एक बार फिर से बड़े बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है। जबकि केरल में दस साल बाद कांग्रेस गठबंधन की वापसी होती दिख रही है। पश्चिम बंगाल में अभी तक किसी खास एजेंसी ने अब तक अपने अनुमान नहीं बताए हैं।
वहीं असम के मंत्री और डिब्रूगढ़ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार प्रशांत फुकन ने एग्जिट पोल पर कहा कि यह असम के लिए बहुत अच्छा दिख रहा है। क्योंकि सभी एग्जिट पोल के मुताबिक असम में भाजपा की सरकार बन रही है। असम में हिमंत बिस्व सरमा के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनेगी।
बंगाल चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि सत्ता विरोधी लहर सारी विपक्षी पार्टियों के बीच बंट गई। इसमें टीएमसी कहां किस तरह आएगी यह इतना जल्दी बताना मुश्किल है, लेकिन यह बिल्कुल साफ है कि टीएमसी के खिलाफ बहुत ज्यादा मतदान हुआ है। लेकिन यह वोट सभी विपक्षी पार्टियों में बंट गए हैं, कहीं बीजेपी, कहीं कांग्रेस, कहीं सीपीआईएम, कहीं हुमायूं कबीर की पार्टी, कहीं आईएएफ। लेकिन विपक्ष में भी बीजेपी के पास ज्यादा वोट जाएगा, यह मेरा मानना है।
पश्चिम बंगाल एग्जिट पोल 2026 : सिर्फ एक एग्जिट पोल में टीएमसी की वापसी
स्रोत: पीपल्स पल्स
सीटें: 294
बहुमत: 148
अनुमान
TMC 177 – 187
BJP 95 – 100
Assam Exit Poll : अधिकतर एग्जिट पोल्स में असम में बीजेपी की हैट्रिक
P Mark – 82-94 30-40 1-5
MARTIZE 85-95 25 -32 6-12
Axis MY INDIA 88-100 24-36 00-03
Poll Diary 86-101 15-26 0
Peoples Pulse 68-72 22-26 5
West Bengal Exit Poll : पश्चिम बंगाल में बीजेपी को कई एजेंसियों ने दिया बहुमत
बीजेपी TMC अन्य
PRAJA POLL 178-208 85-110 00-05
POLL DIARY 142-171 99-127 05-09
Chankya Strat. 150-160 130-140 06-10
MATRIZE 146-161 125-140 06-10
पुडुचेरी में एनडीए को 16-20 सीटें मिलने का अनुमान
पुडुचेरी में एनडीए को 16-20 सीटें मिल सकती है। Axis My india ने एग्जिट पोल में कांग्रेस को 6-8 सीटें देने की भविष्यवाणी की है। अन्य के खाते में 3 सीटें जा सकती हैं।
तमिलनाडु में DMK लगातार दूसरी बार
मैट्रिज ने एग्जिट पोल में डीएमके की वापसी के संकेत दिए हैं। डीएमके के लिए 148 से 168 सीटों का अनुमान है, जबकि एनडीए को 61-81 सीटें मिल सकती है, टीवीके 18-26 के बीच में रह सकती है।
